दसूहा में गाय को खा गया तेंदुआ CCTV: घर के आंगन में घूमता रहा, घटना के बाद से लोग सहमे; वन्य जीव विभाग लगाएगा पिंजरा – dasuya News

दसूहा में गाय को खा गया तेंदुआ CCTV:  घर के आंगन में घूमता रहा, घटना के बाद से लोग सहमे; वन्य जीव विभाग लगाएगा पिंजरा – dasuya News




होशियारपुर के दसूहा में तेंदुए ने घर में घुसकर गाय को अपना शिकार बना लिया। गाय को मारने की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि तेंदुआ दीवार फांदकर गाय के पास जाता है। सो रही गाय तेदुएं की आहट से खड़ी हो जाती है।
तेंदुआ आते ही गाए के गले को अपने मुंह में डाल लेता है। गाय कुछ देकर मुकाबला करती है लेकिन इसके बाद तेंदुआ उसका गला घोंट देता है और गाय को मार देता है।
गाय को अपना शिकार बनाते तेदुएं का ये वीडियो भावुक कर देने वाला है। गाय तेदुए से जान बचाने के लिए संघर्ष करती है और दम तोड़ देती है। इस दौरा गाय जोर-जोर से आवाज निकालती है लेकिन मालिक नहीं उठते हैं जिससे तेंदुआ गाय को खा जाता है।
ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार देर रात उपला वडाला गांव में तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस आया। उपला वडाला शिव मंदिर के प्रबंधक पंडित ज्ञान चंद और उनके पौत्र चंदन शर्मा ने बताया कि उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तेंदुआ रात 12 बजकर 22 मिनट पर घर के साथ लिंक रोड पर आता दिखा। 4 मिनट बाद तेंदुआ घर की दीवार पर चढ़ा और आंगन में घूमता रहा। तेंदुआ घुसने से लोग डरे, फारेस्ट गार्ड ने कहा-रात को लाइट जलाकर रखें
पंडित ज्ञान चंद और चंदन शर्मा ने बताया कि सुबह बछड़ी मृत मिली, जिसके बाद उन्होंने पंचायत मुखिया और वन्यजीव विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन्यजीव विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। दातारपुर वेटरनरी अस्पताल की डॉक्टर पूनम शर्मा ने बछड़ी का पोस्टमार्टम किया। फॉरेस्ट गार्ड गुरमेल सिंह ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि रात को घरों के बाहर की लाइटें जलाकर रखें। जरूरत पड़ने पर पिंजरा भी लगाया जाएगा। गांव में तेंदुए के घूमने की खबर फैलते ही लोग दहशत में आ गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *