सुजानपुर नगर कौंसिल पर AAP का कब्जा: नीतू प्रधान, सुरिंदर सर्वसम्मति से उपप्रधान बने; कार्यालय के बाहर समर्थकों ने मनाया जश्न – Pathankot News

सुजानपुर नगर कौंसिल पर AAP का कब्जा:  नीतू प्रधान, सुरिंदर सर्वसम्मति से उपप्रधान बने; कार्यालय के बाहर समर्थकों ने मनाया जश्न – Pathankot News




पठानकोट जिले की सुजानपुर नगर कौंसिल में आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधान और उपप्रधान पदों पर कब्जा कर लिया है। नीतू मन्हास को सर्वसम्मति से नगर कौंसिल का प्रधान चुना गया है, जबकि सुरिंदर शर्मा उपप्रधान बने हैं।लंबे समय से लंबित इन पदों के चुनाव आखिरकार संपन्न हो गए। आम आदमी पार्टी ने इन चुनावों में बढ़त हासिल की और दोनों पदों पर सर्वसम्मति से नियुक्तियां हुईं। नवनियुक्त प्रधान नीतू मन्हास ने अपनी नियुक्ति को सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी बताया। उन्होंने आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, सभी पार्षदों और हलका इंचार्ज स्वर्ण सिंह सलारिया का आभार व्यक्त किया। मन्हास ने कहा कि नगर कौंसिल जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता देगी। हलका इंचार्ज स्वर्ण सिंह सलारिया रहे मौजूद इस अवसर पर AAP के हलका इंचार्ज स्वर्ण सिंह सलारिया ने कहा कि प्रशासनिक प्रक्रिया के कारण चुनाव में कुछ समय लगा, लेकिन अंततः योग्य प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने बताया कि नीतू मन्हास और सुरिंदर शर्मा के पास नगर निकाय के कार्यों का वर्षों का अनुभव है, जिससे शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी। उपप्रधान सुरिंदर शर्मा ने पार्टी नेतृत्व का जताया आभार नवनियुक्त उपप्रधान सुरिंदर शर्मा ने भी पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल की पूरी टीम मिलकर शहर के रुके हुए विकास कार्यों को तेजी से पूरा करेगी। शर्मा ने शहर की सफाई व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और सुजानपुर को एक आदर्श शहर बनाने को अपनी प्राथमिकता बताया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नगर कौंसिल कार्यालय के बाहर समर्थकों ने खुशी का इजहार किया। उन्होंने लड्डू बांटे और नवनियुक्त प्रधान तथा उपप्रधान का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए नारेबाजी की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *