दसूहा गुरुद्वारे में चोरी, CCTV से पहचान कर पकड़ा: पहले ग्रामीणों को चकमा देकर फरार, फिर मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर गन्ने के खेत से दबोचा – dasuya News
होशियारपुर के दसूहा स्थित गांव ऊंचीबस्सी में एक गुरुद्वारा साहिब से हजारों रुपये की नकदी चोरी हो गई। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने चोर की पहचान कर उसे पकड़ लिया।
हालांकि, चोर ग्रामीणों को चकमा देकर फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे बाद में गन्ने के खेत से गिरफ्तार कर लिया।
यह घटना बीती रात की है, जब चोर ने गुरुद्वारा साहिब की गोलक तोड़कर हजारों रुपये चुराए। गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य रविंदर सिंह ने बताया कि सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर गोलक टूटी और खाली मिली।
सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चोर की पहचान हुई। सीसीटीवी फुटेज में दिखा चोर बिहार का रहने वाला था और अपने साथियों के साथ गांव में धान लगाने का काम करता था।
ग्रामीणों ने तुरंत प्रवासी मजदूरों के कमरे की तलाशी ली और चोरी के पैसों के साथ उस चोर को भी पकड़ लिया। दसूहा थाना के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तब तक चोर ग्रामीणों को चकमा देकर भाग चुका था। पंजाब में 16 साथियों के साथ धान लगाने आया था आफरोज पुलिस ने चोर के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की और उसे नजदीकी गन्ने के खेत से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोर की पहचान बिहार निवासी अफरोज पुत्र वहाउद्दीन के रूप में हुई है। अफरोज अपने 16 अन्य साथियों के साथ पंजाब में धान लगाने का काम करता है। पुलिस ने आरोपी से चुराए गए पैसे बरामद कर लिए हैं और आज कोर्ट से रिमांड लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link

