केजरीवाल का दिल्ली-पंजाब मॉडल गोवा में लागू करने का ऐलान: हर घर को मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली; 10 लाख तक फ्री स्वास्थ्य बीमा – Chandigarh News
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा में बिजली दरों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गोवा में देश की सबसे अधिक बिजली दरों में से एक लागू है, जिससे आम लोग परेशान हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि राज्य के लोग महंगे बिजली बिलों से नाराज हैं और इस मुद्दे पर व्यापक असंतोष है। दिल्ली और पंजाब की तरह गोवा में भी प्रत्येक घरेलू उपभोक्ता को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और घरेलू खर्च का बोझ कम हो। केजरीवाल ने कहा है कि गोवा में बिजली की दरें देश में सबसे ज्यादा हैं, जिससे आम जनता और मध्यम वर्ग के लोग काफी नाराज हैं। उन्होंने दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर गोवा में भी प्रति माह हर घर को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की गारंटी दी है। मुफ्त बिजली के अलावा उन्होंने गोवा में हर परिवार के लिए 10 लाख रुपए तक के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा और महिलाओं के लिए प्रतिमाह 1000 रुपए की सम्मान राशि का भी वादा किया है।
Source link

