मोगा में स्वीट शॉप पर पहुंची फूड सेफ्टी टीम: साफ-सफाई जांची, 10 तेलों के सैंपल लिए; दुकानदारों को दिए सख्त निर्देश – Moga News

मोगा में स्वीट शॉप पर पहुंची फूड सेफ्टी टीम:  साफ-सफाई जांची, 10 तेलों के सैंपल लिए; दुकानदारों को दिए सख्त निर्देश – Moga News




मोगा में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के निर्देशों पर पुरानी मंडी स्थित स्वीट शॉप्स और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की विशेष जांच की गई। यह अभियान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाया गया। सिविल सर्जन डॉ. अशोक सिंह सिंगला के निर्देशानुसार और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संदीप सिंह के नेतृत्व में फूड सेफ्टी अधिकारियों योगेश गोयल व लवदीप सिंह ने कार्रवाई की। जांच के दौरान विभिन्न खाद्य तेलों, जैसे रिफाइंड और सरसों के तेल के कुल 10 नमूने लिए गए। इनको गुणवत्ता और शुद्धता की जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। स्वच्छता मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और इसके तहत बनाए गए नियमों के अनुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फूड सेफ्टी टीम ने कारोबारियों को FSSAI के खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। व्यक्तिगत स्वच्छता पर भी विशेष जोर दिया गया उन्हें दुकानों और रसोईघरों में साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों का सुरक्षित भंडारण करने, उन्हें ढककर रखने और स्वच्छ पानी का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता पर भी विशेष जोर दिया गया। फल और सब्जियों को खुले में बेचने से बचें गर्मी के मौसम को देखते हुए टीम ने विशेष निर्देश दिए कि कटे हुए फल और सब्जियों को खुले में बेचने से बचें। ऐसा करने से खाद्य पदार्थों के दूषित होने और फूड-बोर्न बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। आम लोगों से भी अपील की गई कि वे हमेशा सुरक्षित, ताजे और मानक गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों का ही सेवन करें। भविष्य में भी ऐसे जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए भविष्य में भी ऐसे जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे। खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *