लुधियाना में बॉयफ्रेंड को चाकू मारने की कहानी: सैलून में मिली हरियाणा की युवती, नंबर एक्सचेंज हुए; फोन न उठाने पर PG पहुंचा था – Ludhiana News
लुधियाना में बॉयफ्रेंड पर चाकू से हमला करने वाली गर्लफ्रेंड पुलिस की गिरफ्त में है। दोनों के प्यार की शुरुआत करीब 3 महीने पहले सैलून में हुई। आरोपी युवती बाल कटवाने पहुंची थी। इसी दौरान दोनों ने फोन नंबर एक्सचेंज किए और चैटिंग होने लगी। जब युवती ने फ
.
बॉयफ्रेंड का परिवार गर्लफ्रेंड पर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगा रहा है। वहीं, गर्लफ्रेंड के परिवार का कहना है कि बॉयफ्रेंड व उसके दोस्त नशे की हालत में पीजी में घुसे और उसके साथ लड़ाई करने लगे। युवती पहले चिल्लाती रही। वह किचन में थी। उसके हाथ में चाकू आया तो उसने सेल्फ डिफेंस में वार कर दिया।
जबकि पुलिस के अनुसार, 3 दिन से युवती का मोबाइल काफी विजी चल रहा था और युवक की बात नहीं हो रही थी। बॉयफ्रेंड इसी बात से गुस्से में था और वह अपने दोस्तों के साथ गर्लफ्रेंड के पीजी में पहुंचा। वहां विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि लड़की ने चाकू से वार कर दिया और वहां से भाग गई।
लुधियाना के अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है।
युवती के फुफेरे भाई ने ये अहम बातें बताईं…
- नशे में धुत युवकों की गुंडागर्दी: हरियाणा के यमुनानगर में गांव लाकड़ा की रहने वाली आरोपी युवती खुशी के फुफेरे भाई शिवम ने बताया कि तीन शरारती तत्व नशे की हालत में लड़की के पीजी के बाहर आकर जोर-जोर से शोर-शराबा मचाने लगे और जबरन अंदर घुसने की कोशिश करने लगे। जब वे युवक लगातार दरवाजा पीटने और शोर मचाने से बाज नहीं आए, तो खुशी ने मजबूरन दरवाजा खोल दिया।
- हाथापाई और आत्मरक्षा में उठाया कदम: शिवम ने बताया कि जब उन युवकों ने खुशी के साथ हाथापाई शुरू कर दी तो अपनी जान और आबरू बचाने के लिए उसने हमला किया। उसके हाथ में जो भी सामान (चाकू) आया, उसने आत्मरक्षा में मार दिया।

- युवती का बेदाग बैकग्राउंड: शिवम ने बताया कि खुशी 12वीं तक पढ़ी है। वह 3 महीने से लुधियाना में ग्रोवर हुंडई कार के शोरूम में सेल्सगर्ल के रूप में काम कर रही थी। परिवार का कहना है कि खुशी यहां किसी लड़के को नहीं जानती थी। उसके साथ गांव की 2-3 अन्य लड़कियां भी रहती हैं।
- पुलिस की सूचना पर परिवार आया: शिवम ने बताया कि सोमवार सुबह सब इंस्पेक्टर का फोन आने के बाद उसका परिवार रात की ट्रेन पकड़कर लुधियाना पहुंचा। पुलिस घायल युवक के बयान दर्ज करने अस्पताल गई है, लेकिन अभी उसके बयान दर्ज होना बाकी हैं। युवक मनप्रीत का हाल जानने जब खुशी अस्पताल पहुंची तो उसे पुलिस ने पकड़ लिया।

आरोपी युवती खुशी पुलिस की गिरफ्त में है।
सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला
- 3 महीने पहले सैलून में हुई मुलाकातः पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई कि 3 महीने पहले खुशी दोराहा स्थित सैलून में बाल कटवाने गई। उसके बाद युवती का हेयर ड्रेसर मनप्रीत सिंह के साथ अफेयर शुरू हो गया। दोनों ने एक-दूसरे के नंबर एक्सचेंज किए और इसके बाद दोनों में काफी बातें होने लगी।
- फोन बिजी मिलने पर होता था गुस्सा: अकसर दोनों मिलते रहते थे। युवती अकसर उसके सैलून जाती रहती थी। मनप्रीत सिंह 5 महीने पहले मलेशिया से भारत आया और सैलून खोला था। फोन पर कई बार खुशी का नंबर व्यस्त आता तो मनप्रीत उसे गुस्सा भी होता था।
- 12 जून को फोन व्यस्त आने पर झड़प: 12 जून की रात करीब साढ़े 11 बजे जब मनप्रीत खुशी के पीजी पहुंचा तो वह उससे बहस करने लगा। मनप्रीत काफी समय से उसका फोन लगा रहा था, लेकिन खुशी अपने परिजन से बात कर रही थी, जिस कारण वह उससे बात नहीं कर पाई। इसी कारण दोनों में काफी बहस हुई। मामला इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक आ गई। गुस्से में आकर खुशी ने मनप्रीत की कमर पर चाकू से वार कर दिया। चाकू मनप्रीत के लिवर के पास लगा।
- चीखें सुनकर पहुंचे दोस्त: जब मनप्रीत पीजी के अंदर गया, तब उसका दोस्त लवप्रीत सिंह और एक अन्य युवक बाहर खड़े थे। मनप्रीत की चीखें सुनकर वह जब पीजी के अंदर पहुंचे तो पहली मंजिल पर सीढ़ियों के पास मनप्रीत सिंह लहूलुहान हालत में गिरा पड़ा था। उसके पास खुशी भी मौजूद थी। उस समय खुशी वहां से भाग गई।
- अस्पताल ले गए दोस्त: घायल मनप्रीत को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। खुशी को जब पता चला कि मनप्रीत सीएमसी अस्पताल में दाखिल है तो वह उसका हाल जानने वहां पहुंची, लेकिन मनप्रीत के दोस्तों ने उसे वही रोक लिया और पुलिस को सूचना देकर पकड़वा दिया।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰
यह खबर भी पढ़ें…
लुधियाना में जीजा बोला- मैं साली से शादी कर रहा, बाथरूम में नहाते वक्त न्यूड वीडियो बनाया था

लुधियाना में साली का उसके जीजा ने बाथरूम में नहाते हुए का न्यूड वीडियो शूट किया। उसी वीडियो की आड़ में जीजा तीन साल तक रेप करता रहा। जिससे वह प्रेग्नेंट हो गई। उसे जब एक महीने बाद पता चला तो उसने जीजा को बताया और उसे शादी करने को कहा। पढ़ें पूरी खबर…

