बठिंडा में हेरोइन सहित डिप्लोमा होल्डर अरेस्ट: ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान में पुलिस का एक्शन; आरोपी के खिलाफ पहले से केस दर्ज – Bathinda News

बठिंडा में हेरोइन सहित डिप्लोमा होल्डर अरेस्ट:  ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान में पुलिस का एक्शन; आरोपी के खिलाफ पहले से केस दर्ज – Bathinda News




बठिंडा पुलिस ने ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक डिप्लोमा होल्डर युवक को 314 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कोटली अब्लू (थाना कोट भाई) निवासी राजप्रीत सिंह उर्फ मान के रूप में हुई है। डीएसपी संदीप सिंह ने बताया कि अधिकारियों के निर्देशों पर सीआईए स्टाफ-2 की टीम ठंडी सड़क से सुरखपीर रोड की ओर जा रहे संदिग्ध व्यक्ति की जांच कर रही थी। पोखरामाल कैंटीन के पास उसे रोका गया और तलाशी के दौरान उसके पास से 314 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। राजप्रीत सिंह के खिलाफ कैनाल कॉलोनी पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने हेरोइन कहां से प्राप्त की थी और इसे कहां सप्लाई करना था। आरके टेक से आरोपी ने किया है डिप्लोमा पुलिस के अनुसार, आरोपी राजप्रीत सिंह के खिलाफ पहले भी झपटमारी का मामला दर्ज हो चुका है। उसने आरके टेक से डिप्लोमा किया है और पिछले कुछ महीनों से गांव में एक बिजली की दुकान पर काम कर रहा था। मामले की आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *