चीफ जस्टिस शील नागू सुप्रीम कोर्ट के जज नियुक्त: राष्ट्रपति द्वारा जारी सूची में नाम शामिल, कानून मंत्री ने पोस्ट शेयर की – Chandigarh News

चीफ जस्टिस शील नागू सुप्रीम कोर्ट के जज नियुक्त:  राष्ट्रपति द्वारा जारी सूची में नाम शामिल, कानून मंत्री ने पोस्ट शेयर की – Chandigarh News




पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश को मंजूरी देते हुए उनके प्रमोशन का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। उनका नाम उन पांच नामों में शामिल है, जिनके नामों को राष्ट्रपति द्वारा मंजूरी दी गई। यह जानकारी देश के कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन मेघवाल की तरफ से दी गई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर लिखा कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 124(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारत के राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद निम्नलिखित व्यक्तियों को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की है। मैं उन्हें अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *