जालंधर में बच्चा बेचने केस में मां के नए खुलासे: पूर्व पति MLA की बेटी को भगा चुका, कॉल रिकार्डिंग में बेटे की सौदे की बात – Jalandhar News
जालंधर में बच्चा बेचने के मामले में मां ने नए खुलासे किए हैं। बच्चे की मां शिवानी ने पूर्व पति शिवा पर आरोप लगाया कि वह चिट्टे का आदी है। वह अपने 3 साल के बच्चे को भी बेचने की कोशिश कर चुका है। इससे पहले वह पड़ोस से बच्चा उठाकर ले जा चुका है। लेकिन उ
.
उसने बताया कि नंगल शामा थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज है। लड़की अपने साथ 50 तोले से ज्यादा सोना और नकदी लेकर आई थी। शिवा ने उसकी सोने की चेन उसे दी थी, इस पर पुलिस ने उसे भी रिमांड पर लिया था और लड़की को रिकवर किया था।
इस मामले में नई आरोपी पूजा का नाम सामने आया है। कैंट की रहने वाली पूजा ही अंतिम बार बच्चे को लेकर गई थी। जो शिवा की पत्नी की सहेली है।
शिवानी के पति ने आरोप लगाया कि उसे पूजा और उसके पति ने मंगलवार (9 जून) को बुलाया था। रामामंडी में ही घर की गली में मुलाकात की और 2 लाख रुपए देकर बात को रफा-दफा करने का लालच दिया।
वहीं, शिवा का कहना है कि ये झूठ है। शिवानी ने खुद बच्चा बेचा। दोनों ने घर में पैसा आने की बात कबूल की है। शिवा का कहना है कि ये रकम उसकी पूर्व पत्नी शिवानी ने बच्चे को गोद लेकर ली है, जबकि शिवानी का आरोप है शिवा ने बच्चा बेचकर 5 लाख रुपए लिए हैं।
बच्चा, जिसे महिला ने पूर्व पति पर बेचने का आरोप लगा है।
9 पॉइंट में जाने शिवानी ने क्या कहा…
- कॉल रिकार्डिंग में बच्चा बेचने की बात: बच्चे की मां शिवानी ने अपने पूर्व पति शिवा की दूसरी पत्नी महक की कॉल रिकॉर्डिंग सबूत के तौर पर पेश की। शिवानी ने बताया कि महक को पहले से पता था कि शिवा बच्चा बेचने की प्लानिंग बना रहा है। महक फोन कर साफ कह रही है कि शिवा तुम्हारा बच्चा बेच देगा। एक अन्य कॉल रिकॉर्डिंग में महक शिवा से बहस करते हुए ये कहती भी सुनाई दे रही है कि मैं शिवानी की सास को बता दूंगी कि बच्चा किसने बेचा है।
- 12 साल से बच्चे से बिकवाता रहा चिट्टा: शिवानी ने कहा कि उसकी पहली शादी से 12 साल का बेटा है। शिवा बेटे से चिट्टा बिकवाता रहा है। बेटे ने भी हामी भरते हुए कहा कि मुझे मेरा डेडी लिफाफे में पुड़िया बनाकर दे देता था। इसके बाद कहता था जा गली में कोई आदमी खड़ा होगा उसे लिफाफा दे देना। वह तुम्हें पैसे देगा, तुम पैसे लेकर आ जाना। बच्चे ने बताया कि जब उसे मां से पता चला कि लिफाफे में नशा होता है तो उसने लिफाफा लेकर जाने से मना कर दिया। शिवानी का आरोप है कि जब बच्चे ने नशा बेचने से मना किया तो उसे पीटा जाने लगा। उससे घर से सारे काम करवाए जाते थे। अब वह अपने बेटे को पुराने ससुराल से वापस लेकर आ गई है।
- पूजा बच्चा लेने के लिए आई थी: शिवानी ने कहा कि 25 मई को जिस दिन उसका बच्चा गुम हुआ था, उस दिन पूजा उसके घर आई थी। पूजा और शिवा की दूसरी पत्नी महक आपस में सहेलियां हैं। महक और शिवा ने पूजा को बच्चा लेकर आने के लिए कहा था। शिवा ने फोन किया था कि वह पूजा को भेज रहा है, वो बच्चे को टीका लगवाकर लाएगी। पूजा बच्चा लेकर गई। लेकिन वापस नहीं आई। जब शिवा से बच्चे के बारे में पूछा गया तो उसका जवाब था कि बच्चे की मौत हो गई है और उन्होंने उसे दफना दिया है।
- धमकी देता था कि तेरा बच्चा बेच दूंगा: शिवानी ने कहा कि शिवा को जब उसके गर्भवती होने का पता चला तभी वह धमकी देता था कि तेरा बच्चा मैं बेच दूंगा। इस बात को शिवा की पत्नी महक ने भी कॉल रिकॉर्डिंग में कबूल किया है। उसने कहा कि शिवा की पहले दिन से ही बच्चे पर नजर थी। शिवा अब आरोप लगा रहा है कि बच्चा तुम्हारा है ही नहीं। मैं तो इतना कहना चाहती हूं कि मेरे साथ डीएनए करवा लो, बच्चा मेरा है। शिवा ने 2 हजार रुपए लेने और बच्चा गोद देने के जो आरोप लगाएं हैं, वो भी झूठे हैं।

- घटना के बाद शिवा की मां घर से गायब: शिवानी ने आरोप लगाया कि जब उसने पुलिस में लिखित शिकायत दी तो उसके बाद से शिवा की मां घर से गायब है। उसे भी पता है बच्चा बेचने में शिवा का ही हाथ है। अगर उसने बच्चा नहीं बेचा तो उसके पास एक साथ इतना पैसा कहां से आया। उनको मामला रफा-दफा करने के लिए क्यों पैसा ऑफर किया जा रहा है। उसके खिलाफ जितने भी सबूत पेश किए जा रहे हैं, वो बनाए गए सबूत हैं। उसके चोरी से वीडियो बनाए, फोटो खींचे जिसका उसे पता नहीं था। पैसे भी खुद गिनती करने के लिए दिए और वीडियो बनाकर बच्चा बेचने का आरोप लगा दिया।
- आंध्र प्रदेश के विधायक की बेटी भगाने का केस: शिवानी ने बताया कि शिवा का झूठ बोलने का ये पहला केस नहीं है। इससे पहले भी वह उसे फंसा चुका है। जनवरी 2021 में उसने फेसबुक पर आंध्र प्रदेश के एक एमएलए की नाबालिग बेटी को अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद वह उसे भगाकर ले आया।
- MLA की बेटी 50 तोले सोना और पैसे लाई थी: तब नंगल शामा पुलिस ने घर पर रेड की। ये खुद तो भाग निकला लेकिन पुलिस उसे उठाकर ले गई। उस पर केस दर्ज कर रिमांड लिया गया। रिमांड में सब सच बता दिया, जिसके बात शिवा पर केस किया गया। शिवा जब लड़की को घर लाया तो उसके पास 50 तोले के करीब सोना था, नकदी थी। लड़की बाद में आंध्र प्रदेश की पुलिस घर से रिकवर कर ले गई थी।
- आज थाने में जाकर पुलिस को सौंपूंगी सारे सबूत: शिवानी ने कहा कि उसे थाना रामामंडी पुलिस ने 11 जून को बुलाया है। वह पुलिस के सामने सारे सबूत पेश करेगी। शिवानी ने आरोप लगाया कि शिवा बच्चा बेचने की पहले भी कई बार कोशिश कर चुका है। इसका बच्चा खरीदने वाले गिरोह के साथ नेटवर्क है। जालंधर सिटी में ढोल बजाने का काम करने वाला एक युवक भी बच्चा खरीदकर आगे सौदा करवाने का काम करवाता है।
- 2 बार बच्चा बेचने की कोशिश नाकाम: पहले उसने उसे 2 बार अपना और पड़ोसी का बच्चा बेचना चाहा। लेकिन काम सिरे नहीं चढ़ पाया। इस बार इसने अपनी नई पत्नी की सेहली को पार्टनर बना लिया। पुलिस को पूजा से भी पूछताछ करने के लिए कहा जाएगा। क्योंकि पूजा को ही पता है कि बच्चा कहां बिका है।
—————
ये खबर भी पढ़ें…
महिला बोली- चिट्टे के लिए ₹5 लाख में बच्चा बेचा, पूर्व पति बोला- मैंने नहीं, उसने खुद बेचा

जालंधर की महिला ने पूर्व पति पर चिट्टे के नशे के लिए 16 दिन का बच्चा बेचने का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि यह बच्चा उसने 5 लाख रुपए में अमृतसर की किसी महिला को बेच दिया। बच्चा जब चुप नहीं हुआ तो उसी महिला ने उसे फोन कर कह दिया कि बच्चा नहीं संभल रहा, पैसे लौटाकर इसे ले जाओ। (पढ़ें पूरी खबर)

