पंजाब में बारिश के साथ ओले गिरे: संगरूर में 100KM की स्पीड से भी तेज आंधी; दीवार गिरने से एक की मौत, सड़क पर गिरे बाइकसवार – Mohali News

पंजाब में बारिश के साथ ओले गिरे:  संगरूर में 100KM की स्पीड से भी तेज आंधी; दीवार गिरने से एक की मौत, सड़क पर गिरे बाइकसवार – Mohali News




पंजाब और चंडीगढ़ में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया। अमृतसर, जालंधर, मानसा, कपूरथला और मोगा में शाम को तेज बारिश हुई। अमृतसर में बारिश के साथ ओले गिरे। करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी के कारण जंडियाला गुरु में 2 बाइक सवार संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिर गए। वहीं दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पठानकोट में अमृतसर नेशनल हाईवे पर एक पेड़ गिरने से लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले मोहाली में सुबह तेज आंधी के बाद हल्की बारिश हुई, जबकि लुधियाना में आंधी के साथ ओले भी गिरे। खन्ना में आकाशीय बिजली गिरने से करीब 150 साल पुराना एक पेड़ टूटकर कई मकानों पर गिर पड़ा, जिससे घरों की छतों और दीवारों को नुकसान पहुंचा। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक रात 8 बजे से 9 बजे के बीच कई जिलों में तेज आंधी चली। सबसे तेज आंधी संगरूर में चली, जहां इसकी रफ्तार 111 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वहीं फरीदकोट में 76 और बठिंडा में 57 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। इससे कई जगहों पर पेड़ों और बिजली के खंभे गिरने की खबरें हैं। बारिश-ओले गिरने के PHOTOS… बारिश और आंधी के पल-पल अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *