अबोहर में नहर में मिला महिला का शव: दो दिन पहले बिना बताए घर से निकली, दो बेटों की मां, मानसिक रुप से परेशान – Abohar News

अबोहर में नहर में मिला महिला का शव:  दो दिन पहले बिना बताए घर से निकली, दो बेटों की मां, मानसिक रुप से परेशान – Abohar News




अबोहर के कंधवाला रोड स्थित मलूकपुरा माइनर में गुरुवार को मिले शव की पहचान गांव चकड़ा निवासी 35 वर्षीय कैलाश रानी पत्नी राजू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने शुक्रवार सुबह अबोहर के सरकारी अस्पताल पहुंचकर शव की पहचान की। मृतका के पति राजू कुमार ने बताया कि कैलाश रानी कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थीं। वह बुधवार शाम को बिना बताए घर से निकल गई थीं, जिसके बाद परिवार ने उनकी तलाश शुरू की थी। गुरुवार को मलूकपुरा माइनर से अज्ञात महिला का शव मिलने की खबर मिलने के बाद परिजनों को आशंका हुई और वे शुक्रवार सुबह सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां शव की पहचान कैलाश रानी के रूप में हुई। माइनर में नहा रहे बच्चों ने देखा था शव जानकारी के अनुसार, मृतका दो बेटों की मां थीं। थाना सदर प्रभारी कुलदीप सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता राम नारायण निवासी लालगढ़ और उनके पति के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि, गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे मलूकपुरा माइनर में कुछ बच्चे नहा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नहर में बह रही एक महिला पर पड़ी। बच्चों ने साहस दिखाते हुए रस्सी की मदद से महिला को किनारे रोक लिया और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। बाद में नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर महिला को बाहर निकलवाया और पहचान व पोस्टमार्टम के लिए शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *