लुधियाना पहुंचे आईजी एस. भूपति: बोले-112 रिस्पॉन्स को तेज करें, संवेदनशील इलाकों की मैपिंग पर जोर; CP के साथ की बैठक – Ludhiana News
लुधियाना में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान को तेज करने के लिए रणनीतिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में आईजी प्रोविजनिंग एस. भूपति ने आज लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था और मौजूदा हालात की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें कमिश्नरेट के सभी गजटेड अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अब पढ़ें पुलिस की 4 बड़ी तैयारियां:- नशा तस्करों के खिलाफ सख्त संदेश लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि नशा तस्करी और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरती जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस हेल्पलाइन पर दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
Source link

