बरनाला में सेवा केंद्र कर्मचारियों को धरने से उठाया: पुलिस ने टेंट उखाड़े, कई हिरासत में; प्रदर्शनकारी बोले- संघर्ष तेज करेंगे – Barnala News

बरनाला में सेवा केंद्र कर्मचारियों को धरने से उठाया:  पुलिस ने टेंट उखाड़े, कई हिरासत में; प्रदर्शनकारी बोले- संघर्ष तेज करेंगे – Barnala News




बरनाला में मंगलवार सुबह पुलिस ने सेवा केंद्र कर्मचारियों को उनके धरना स्थल से हटा दिया। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से सेवा केंद्रों के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों का टेंट उखाड़ दिया और कई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। कर्मचारियों ने पुलिस कार्रवाई का कड़ा विरोध जताया है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया था कि मंगलवार को कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के साथ उनकी महत्वपूर्ण बैठक करवाई जाएगी। हालांकि, आरोप है कि इस बैठक से ठीक पहले पुलिस ने प्रदर्शन स्थल पर कार्रवाई कर दी। सरकार-पुलिस मिलकर अधिकार का हनन कर रही प्रदर्शनकारी नेताओं ने आरोप लगाया कि वे लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठा रहे थे, जो उनका संवैधानिक अधिकार है। उनका कहना है कि सरकार और पुलिस मिलकर इस अधिकार का हनन कर रही है। संघर्ष तेज करने की दी चेतावनी कर्मचारी नेता राजविंदर सिंह, लखविंदर सिंह और बलप्रीत सिंह ने चेतावनी दी कि वे इस कार्रवाई का जवाब आगामी विधानसभा चुनावों में देंगे और अपनी मांगों को मनवाने के लिए संघर्ष को और तेज करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *