मोगा में नशा के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई: 330 ग्राम हेरोइन और 180 नशीली गोलियां बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार; 3 अभी फरार – Moga News

मोगा में नशा के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई:  330 ग्राम हेरोइन और 180 नशीली गोलियां बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार; 3 अभी फरार – Moga News




मोगा पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद की हैं। इस दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। डीएसपी धर्मकोट सुखविंदर सिंह बराड़ और थाना कोट ईसे खां की प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता बावा के नेतृत्व में पुलिस चौकी दोलेवाला के इंचार्ज सहायक थानेदार जगमोहन सिंह ने गश्त के दौरान मलकीत कौर उर्फ कीपो निवासी गांव दोलेवाला को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 263 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना कोट ईसे खां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।इसी क्रम में, थाना अजीतवाल के हवलदार जुजार सिंह ने गश्त के दौरान बूटा सिंह उर्फ लब्बा निवासी गांव ढुड्डीके को 12 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी पवन की गिरफ्तारी बाकी इस मामले में बूटा सिंह उर्फ पवन को भी नामजद किया गया है, जिसकी गिरफ्तारी अभी बाकी है। थाना बधनी कलां के प्रभारी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह के नेतृत्व में सहायक थानेदार कमलजीत सिंह ने एक नाबालिग लड़के को 15 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। इस मामले में दिलवर सिंह उर्फ हम्मू और जसप्रीत सिंह उर्फ जस निवासी गांव राउके कलां को नामजद किया गया है, जो फिलहाल फरार हैं। थाना धर्मकोट के सहायक थानेदार दर्शन सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर रणजीत सिंह उर्फ जीत निवासी गांव नूरपुर हकीमां को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन और 180 नशीली गोलियां बरामद कीं। एक अन्य कार्रवाई में, थाना फतेहगढ़ पंजतूर के सहायक थानेदार सुरिंदर कुमार ने गांव ललिहांदी के पास परमजीत सिंह उर्फ पम्मा निवासी गांव अकबरवाला, मखू को 15 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार और नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *