होशियारपुर के टांडा में आंधी-तूफान से तबाही: कई जगह पेड़ गिरने से बिजली की सप्लाई ठप; तापमान में आई गिरावट – dasuya News
टांडा क्षेत्र में बुधवार शाम आए तेज तूफान और बारिश ने व्यापक नुकसान पहुंचाया। हालांकि, इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही इस संबंध में चेतावनी जारी की थी। तेज आंधी के कारण कई बड़े पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। टांडा-श्री हरगोबिंदपुर रोड, टांडा-होशियारपुर रोड और जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ। स्कूल ऑफ एमिनेंस के पास बड़ा पेड़ गिरा टांडा शहर के तहसील रोड पर स्कूल ऑफ एमिनेंस के पास एक बड़ा पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और लोग बाल-बाल बच गए। तेज तूफान से पावरकॉम को भी भारी नुकसान हुआ। तूफान शुरू होते ही बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। गर्मी से परेशान लोगों को मिली राहत इसे अगले दिन बहाल किए जाने की संभावना है। पिछले कई दिनों से बढ़े तापमान के कारण लोग भीषण गर्मी से परेशान थे। मौसम में आए इस बदलाव और बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को काफी राहत मिली।
Source link

