मोगा के पास ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत: पहचान नहीं हुई, 72 घंटे के लिए शव मोर्चरी में रखवाया – Moga News

मोगा के पास ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत:  पहचान नहीं हुई, 72 घंटे के लिए शव मोर्चरी में रखवाया – Moga News




मोगा जिले के गांव मेहशरी के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 11:30 बजे हुआ, जहां ट्रेन की तेज टक्कर से मृतक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मोगा और समाज सेवा सोसायटी (रजि.) मोगा की आपातकालीन टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सोसायटी के सदस्यों ने रेलवे पुलिस के साथ मिलकर पटरी पर बिखरे शव के अवशेषों को कड़ी मशक्कत से एकत्रित किया। इसके बाद, आपातकालीन वाहन के माध्यम से सभी अवशेषों को सिविल अस्पताल मोगा की मोर्चरी में पहुंचाया गया। जांच के लिए शव 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखलवाया रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए शव को नियमों के तहत 72 घंटे तक सिविल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदा लोगों की रिपोर्ट खंगालते हुए मृतक की शिनाख्त और हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है। इस दौरान समाज सेवा सोसायटी (रजि.) के सदस्यों ने जानकारी दी कि उनकी संस्था 24 घंटे आपातकालीन सेवाओं के लिए लोगों की सहायता हेतु तत्पर रहती है और इस तरह की दुखद घटनाओं में पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *