पंजाब में आंधी-बारिश, अब तक 3 मौतें: पोल्ट्री फार्म की छत ढही; तापमान 5.2 डिग्री तक गिरा, बिजली के 850 खंभे टूटे – Mohali News

पंजाब में आंधी-बारिश, अब तक 3 मौतें:  पोल्ट्री फार्म की छत ढही; तापमान 5.2 डिग्री तक गिरा, बिजली के 850 खंभे टूटे – Mohali News




पंजाब में जून के अंत तक मानसून पहुंचने के आसार हैं। शनिवार को जालंधर में तेज बारिश हुई, जबकि पठानकोट में सुबह के वक्त बादल छाए रहने से अंधेरा छा गया। फरीदकोट के प्राचीन गौशाला पंचवटी मंदिर परिसर में लगा करीब 60 साल पुराना पीपल का पेड़ तेज आंधी में उखड़कर गिर गया। इसके अलावा जेतो के कोटकपूरा रोड पर स्थित एक पोल्ट्री फार्म भी तेज बारिश और आंधी की चपेट में आ गया। फार्म की छत अचानक ढह गई, जिससे करीब 2 हजार मुर्गियां व चुचे मलबे के नीचे दब कर मारे गए। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, 13 जून को पंजाब के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, मानसा, रूपनगर और मोहाली में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई। राज्य के अधिकतम तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद यह सामान्य से 6.2 डिग्री नीचे पहुंच गया है। देखिए बारिश के PHOTOS… बारिश-आंधी के 3 बड़े असर
जून के अंत में आएगा मानसून मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने कहा कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो गया है। इसके अलावा ईस्टरली विंड आ रही है। आने वाले दोनों में बारिश और आंधी का मौसम बना रहेगा। हालांकि आंधी की रफ्तार कम हो जाएगी। बठिंडा, अमृतसर, तरनतारन, जालंधर और होशियारपुर में बहुत तेज हवाएं चलेंगी। जिस तरह अभी तक मौसम की रफ्तार है, उससे साफ है कि मानसून तय समय से जून अंत में आ जाएगा। अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *