लुधियाना सिविल लाइंस में स्नैचिंग: बाइक सवार बदमाशों ने महिला लेक्चरार के गले से उड़ाई डेढ़ तोले की चेन – Ludhiana News

लुधियाना सिविल लाइंस में स्नैचिंग:  बाइक सवार बदमाशों ने महिला लेक्चरार के गले से उड़ाई डेढ़ तोले की चेन – Ludhiana News




लुधियाना के पॉश इलाके सिविल लाइंस में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला लेक्चरार को अपना निशाना बनाया। वारदात उस समय हुई जब खालसा कॉलेज में कार्यरत महिला लेक्चरार शाम के समय अपनी एक्टिवा पर सवार होकर सैर (वॉक) के लिए निकली थीं। बदमाशों ने सरेराह महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली और पलक झपकते ही रफूचक्कर हो गए। इकबाल नर्सिंग होम के पास दिया वारदात को अंजाम प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता भावना सचदेवा जो कि संत नगर हैबोवाल कलां की रहने वाली हैं, ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह 7 जून की शाम करीब 6:10 बजे एक्टिवा पर सवार होकर सैर करने निकली थीं। जैसे ही वह दमोरिया पुल साइड से होते हुए सिविल लाइंस स्थित इकबाल नर्सिंग होम के नजदीक पहुंचीं तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक आए। डेढ़ तोले की सोने की चेन पर मारा झपट्टा पीड़िता के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे बदमाश ने बेहद शातिराना तरीके से उनके गले में पहनी हुई करीब डेढ़ तोले वजनी सोने की चेन पर जोरदार झपट्टा मारा। झटका इतना जबरदस्त था कि महिला संभल पाती इससे पहले ही आरोपी चेन तोड़कर मोटरसाइकिल की रफ्तार बढ़ाते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी इलाके के पॉश होने के बावजूद शाम के वक्त हुई इस वारदात से स्थानीय निवासियों और सैर करने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस मामले में पुलिस थाना डिवीजन नंबर 8 में धारा 304, 3 (5) BNS) के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
मामले की जांच कर रहे हवलदार असीस कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए घटना स्थल और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *