वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं का एक्सीडेंट: अज्ञात वाहन ने मारी अचानक ब्रेक,दो बच्चों का पिता था मृतक,देहरादून के रहने वाले – Ludhiana News

वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं का एक्सीडेंट:  अज्ञात वाहन ने मारी अचानक ब्रेक,दो बच्चों का पिता था मृतक,देहरादून के रहने वाले – Ludhiana News




लुधियाना के साहनेवाल इलाके में बीते दिन तड़के वैष्णों देवी से लौट रहे यात्रियों का एक्सीडेंट हो गया। यात्री आल्टो कार में सवार थे। कार के आगे एक अज्ञात वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दी जिस कारण पीछे से आ रही गाड़ी अनियंत्रित हो गई। कार में बैठे लोगों को काफी चोटें आई। एक 46 वर्षीय व्यक्ति के सिर पर ज्यादा चोट लगने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल भेजा गया। जहां से चंडीगढ़ रेफर किया लेकिन वहां व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मृतक व्यक्ति के दो बच्चे बेटा और बेटी है। मृतक देहरादून का रहने वाला था। जबकि उसकी पत्नी और दोनों बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अचानक वाहन की ब्रेक लगाई अज्ञात ड्राइवर ने पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के मोहल्ला पट्टीवाला कठ निवासी रजनीश शर्मा ने बताया कि मेरी बुआ का बेटा नरेंद्र कुमार (46) निवासी आदर्श नगर, हरिद्वार रोड, जिला देहरादून (उत्तराखंड), अपनी पत्नी रितेश, बेटे यश कुमार और बेटी रिया कुमारी के साथ ऑल्टो कार में सवार होकर माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद अपने घर लौट रहा था। उन्होंने बताया कि 16 जून की सुबह करीब 4:30 बजे जब परिवार की कार साहनेवाल स्थित गुरुद्वारा रेरू साहिब के सामने पहुंची, तभी उनके आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे चल रही ऑल्टो कार उस वाहन से जा टकराई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल सेक्टर-32, चंडीगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। नरेन्द्र प्राइवेट नौकरी करते है। थाना साहनेवाल पुलिस ने शिकायतकर्ता रजनीश शर्मा के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 106, 125(ए), 125(बी) और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *