संगरूर में हेरोइन समेत 2 नशा तस्कर गिरफ्तार: 3 पिस्तौल और कारतूस बरामद, एक पर 17 केस दर्ज; बॉम्बे-गुजरात भागकर छिपा था – Sangrur News




संगरूर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 560 ग्राम हेरोइन, दो .32 बोर की पिस्तौलें, एक .30 बोर की PX5 पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एसएसपी डॉ. रवजोत ग्रेवाल (आईपीएस) ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि यह सफलता गश्त के दौरान मिली। पुलिस ने हरिपुरा बस्ती, मिलिट्री एरिया संगरूर से सिमरनजीत सिंह उर्फ मोगली पुत्र बलदेव सिंह बस्सी को 510 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से बरामद हुई विदेशी PX5 पिस्तौल इसी अभियान के तहत, पुलिस ने गुरप्रीत सिंह उर्फ भैरो पुत्र गुरजंट सिंह निवासी अजीत नगर, संगरूर को भी गिरफ्तार किया। रिमांड के दौरान उससे पूछताछ में एक .30 बोर की PX5 पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बड़े पैमाने पर ड्रग तस्करी में शामिल था एसएसपी ने बताया कि आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ भैरो लंबे समय से बड़े पैमाने पर ड्रग तस्करी में शामिल था। उसके खिलाफ पहले से ही विभिन्न अपराधों के तहत 17 मामले दर्ज हैं। वह कई मामलों में भगोड़ा घोषित था। गिरफ्तारी से बचने के लिए बॉम्बे और गुजरात चला गया था। पुलिस अब उससे गहन पूछताछ कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *