पटियाला में लूटपाट गिरोह के 5 शातिर बदमाश गिरफ्तार: 10 पिस्तौल बरामद, कई मामलों में थी तलाश, जेल में नशा तस्करों से जुड़ा नेटवर्क – Patiala News

पटियाला में लूटपाट गिरोह के 5 शातिर बदमाश गिरफ्तार:  10 पिस्तौल बरामद, कई मामलों में थी तलाश, जेल में नशा तस्करों से जुड़ा नेटवर्क – Patiala News




पटियाला पुलिस ने लूटपाट और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 अवैध पिस्तौल बरामद की हैं। इन आरोपियों पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई असामाजिक और आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह (निवासी बासी रसूलपुर), जतिंदर गुप्ता (निवासी बासी गोपाल कॉलोनी), यश वैद उर्फ योद्धा (निवासी अजूबा पैलेस, संगरूर रोड), अभिषेक (निवासी गांव सहसर, तहसील नरवाना, जिला जींद) और अखिल अहमद (निवासी ऋषि कॉलोनी, पटियाला) के रूप में हुई है। एसएसपी के अनुसार, सभी गिरफ्तार आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं। इनके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट, छीना-झपटी सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। इनमें से कई आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं।एसएसपी ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। हथियार सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और मामले में आगे की जांच जारी है। जेल में बने थे नशा व हथियार तस्करों से संबंध प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जेल में रहने के दौरान आरोपियों के संपर्क नशा तस्करों और हथियार तस्करों से बने थे। पुलिस ने बताया कि गिरोह का मुख्य सदस्य यश वैद उर्फ योद्धा जेल से बाहर आने के बाद सोशल मीडिया के जरिए तरनतारन जिले के एक साथी के संपर्क में आया। इसी के माध्यम से हथियारों की खेप हासिल करने का सौदा किया गया। अपराधियों के नेटवर्क की तलाश में लगी पुलिस पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि हथियार कहां से खरीदे गए, उनका भुगतान कैसे किया गया, क्या इसमें किसी हवाला नेटवर्क का उपयोग हुआ, और इन हथियारों का इस्तेमाल किस आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए किया जाना था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *