चार साल पहले पिता को खोया, अब बहन गई: मैंने एक हाथ से कुत्ते भगाए, दूसरी से बहन संभाली, मां को उम्मीद थी बच जाएगी – Mohali News

चार साल पहले पिता को खोया, अब बहन गई:  मैंने एक हाथ से कुत्ते भगाए, दूसरी से बहन संभाली, मां को उम्मीद थी बच जाएगी – Mohali News




मोरिंडा में आठ साल की बच्ची को दस जून को आवारा कुत्तों ने काट लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। परिवार के सदस्यों के मुताबिक, पिछला कुछ समय उनके लिए मुसीबतों से कम नहीं था। चार साल पहले बच्ची के पिता की लीवर कैंसर की वजह से मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी मां बच्चों को लेकर बिहार से मोरिंडा, पंजाब आ गई थी कि कहीं काम कर अपने बच्चों को पाल सकेगी। लेकिन अब यह घटना हो गई। परिवार इस समय पूरी तरह सदमे में है। आइए जानते हैं कि उस दिन क्या हुआ। अब सारी कहानी को चार प्वाइंट जानिए – पिता की मौत के बाद परिवार यहां आया पायल ने बताया कि हम मूल रूप से मोतिहारी, बिहार के रहने वाले हैं। चार साल पहले हमारे पिता की मौत लीवर कैंसर से हो गई थी। इसके बाद मां हमें लेकर मोरिंडा आ गई थी। माता लोगों के घरों में काम करके घर चला रही थी। सबकुछ बढिया चल रहा था। लेकिन इसी बीच बहन को खोना पड़ा। घटना से पहले नानी से मिलकर आई थी मेरी बहन घटना वाले दिन बिल्कुल ठीक थी। साढ़े तीन बजे तक दादी, चाचू और अन्य रिश्तेदारों से फोन व वीडियो कॉल पर बात की। नानी के पास जाकर भी आई थी। वह पास में रहती हैं। साढ़े तीन बजे वह दूध लेने जा रही थी। इस दौरान कुछ कुत्ते पड़ गए। कुत्तों ने उसे पैर से पकड़कर गिरा दिया और नोच-नोच कर खा लिया। बहन के शरीर से बह रहा था खून मुझे साथ वाली दीदी ने बताया कि तेरी बहन को कुत्ते खा रहे हैं। मैं भागकर बहन को बचाने गई। मैंने कुत्ते को ईंट मारी। जिसके बाद कुत्ते हटे तो मैंने अपनी बहन को छुड़ाया। उसके शरीर से इतना खून बह रहा था कि मेरे कपड़े भी खून से सन गए। इस दौरान मैं एक हाथ से बहन को बचा रही थी, जबकि दूसरे हाथ से कुत्तों को भगा रही थी। लेकिन कुत्ते नहीं भाग रहे थे। इसके बाद मम्मी आ गईं। मम्मी ने कुत्तों को भगाया। मां को उम्मीद थी बच जाएगी इसके बाद मैं कक्कड़ के पापा के पास गई। दस-पंद्रह मिनट में हम पहुंच गए थे। उसके माथे पर पट्टी की गई। इसके बाद उसे पीजीआई रेफर किया गया। वैसे तो वह 4:45 बजे पूरी हो चुकी थी, लेकिन मां को विश्वास था कि वह बच जाएगी। लेकिन उसकी जान चली गई। इससे पहले भी उसे कुत्ते ने काटा था। 28 तारीख को उसे आखिरी टीका लगना था।
CTV फुटेज में क्या दिखा: – जान बचाने के लिए काफी दूर तक भागी: हादसा बुधवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। सीसीटीवी फुटेज में बच्ची हरजीत कौर सुनसान रास्ते पर अकेले जाते हुए दिखाई दे रही है। वह थोड़ी दूर जाती है। कुछ देर बाद वह वापस उसी ओर भागते हुए नजर आती है। उसके पीछे 5 से 6 कुत्तों का झुंड होता है। कुत्तों ने लड़की को जमीन पर गिरा दिया: कुत्ते बच्ची पर झपटा मारकर उसे गिरा देते हैं। सीसीटीवी में कुत्ते काफी देर तक बच्ची को नोचते हुए देखे जा सकते हैं। कुत्ते बच्ची को खींचते हुए आगे ले आते हैं। बच्ची दर्द से चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन आसपास सन्नाटा होने के कारण काफी देर तक कोई उसकी मदद के लिए नहीं पहुंच सका। कुत्तों को भगाकर बच्ची को बचाया: कुछ देर बाद वहां एक महिला आती हुई दिखाई देती है। उन्होंने कुत्तों को भगाकर उसे गंभीर हालत में बचाया और उपचार के लिए मोरिंडा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से हालत नाजुक होने के कारण उसे तुरंत चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *