लुधियाना में धर्म परिवर्तन से नाराज परिवार पर केस: 2024 में अपनाया था इस्लाम,युवक और उसकी पत्नी पर बरसाए जूते की मारपीट – Ludhiana News
लुधियाना में धर्म परिवर्तन को लेकर पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति और उसकी पत्नी के साथ उनके रिश्तेदारों और मां-बाप ने जमकर मारपीट की है। थाना दुगरी की पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट के बाद दी जान से मारने की धमकियां शिकायतकर्ता शिवांगू दुआ निवासी सेक्टर-5, गुरु ज्ञान विहार, दुगरी, लुधियाना ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 26 मई 2026 को उसके मामा विवेक भाटिया, मनीष भाटिया, उसकी मां डिंपल दुआ और पिता नीरज कुमार ने मिलकर उसके और उसकी पत्नी अदिति आस्त्रा के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। शिवांगू ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 में उसने इस्लाम धर्म अपना लिया था और तब से वह इस्लामिक रीति-रिवाजों के अनुसार जीवन व्यतीत कर रहा है तथा इबादत करता है। उसका आरोप है कि उसके माता-पिता को उसका धर्म परिवर्तन स्वीकार नहीं था। इसी रंजिश के चलते परिवार के सदस्यों ने अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर उस पर और उसकी पत्नी पर हमला किया। आरोपियों ने जूते चप्पल तक उनके मारे। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान नीरज कुमार दुआ निवासी मकान नंबर 23, सेक्टर-5, गुरु ज्ञान विहार, दुगरी, डिंपल दुआ, विवेक भाटिया, मनीष भाटिया निवासी जवाला नगर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) तथा महिंद्र कुमार दुआ निवासी प्रकाश नगर के रूप में हुई है। थाना दुगरी पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 126(2), 351(2), 191(3) और 190 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
Source link

