केजरीवाल के CM फेस वाले बयान पर वड़िंग का पलटवार: कहा- कांग्रेस में एक व्यक्ति नहीं, सामूहिक विचार से लिए जाते हैं फैसले – Chandigarh News

केजरीवाल के CM फेस वाले बयान पर वड़िंग का पलटवार:  कहा- कांग्रेस में एक व्यक्ति नहीं, सामूहिक विचार से लिए जाते हैं फैसले – Chandigarh News




आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में भगवंत मान को सीएम फेस घोषित करने पर कांग्रेस प्रधान ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि यह अरविंद केजरीवाल ही कर सकते हैं। कांग्रेस पार्टी विचारधारा की पार्टी है। यहां पर किसी एक व्यक्ति विशेष का हुक्म नहीं चलता है। कांग्रेस में तमाम लोगों की आवाज सुनी जाती है। उसके बाद निर्णय लिए जाते हैं। वहां पर बीजेपी व अकाली दल में फैसले सुनाए जाते हैं। यहां लोगों से सुनकर फैसले लिए जाते हैं। चुनाव कल हो जाए, हम पूरी तरह तैयार आम आदमी पार्टी और बीजेपी दिसंबर में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी कर रही हैं। इस सवाल पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का हम कहते हैं कि चुनाव कल हो जाएं। इलेक्शन घोषित होने के बाद वोट लोगों ने डालनी है। पार्टियों को इस बारे में सोचना नहीं चाहिए। इलेक्शन कभी भी हो सकते हैं। हो सकता है जिस तरह तृणमूल कांग्रेस भंग हो गई है, हो सकता है कि यहां पर भी एमएलए तैयारी करके बैठे हैं। पंजाब एससी कमीशन के सामने पेश न होने के मुद्दे पर कहा कि हम कमीशन का सम्मान करते हैं। लेकिन जिस तरह कार्रवाई की वीडियो के प्रोसीडिंग लीक करते हैं, यह ठीक नहीं है। अपनी विजिलेंस पार्टी के बारे में नहीं बताते राजा वड़िंग ने कहा कि ठीक है कि एक चिट्टा पार्टी है और एक ईडी पार्टी है। पर अरविंद केजरीवाल अपना नहीं बताते हैं कि विजिलेंस पार्टी है। चिट्ठा पार्टी, ईडी, विजिलेंस पार्टी को लोग नकार देंगे। लोगों को पता है कि चिट्ठा कौन लेकर आए। ईडी कौन भेज रहा है। विजिलेंस लोगों के पीछे पड़ रही है। यह तमाम पार्टियां एक ही सोच पर डराकर काम कर रही हैं। पंजाब के लोगों को डराकर वोट ली जाए। पंजाब के लोग डरने वाले नहीं हैं। जितनी बार ईडी, विजिलेंस आएगी, उतनी फोर्स से जवाब देंगे। मजीठिया तीसरी बार भी मूंछो को तांव दे देते शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को जमानत मिलने के सवाल पर कहा कि कोर्ट ने उन्हें जमानत दी। मजीठिया दो बार मूंछों को ताव देकर जेल गए थे। तीसरी बार भी उन्हें ऐसा ही करना चाहिए था। लोग उनसे यही उम्मीद करते हैं। लेकिन इतना इधर-उधर हो गए। लेकिन जमानत लेना उनका हक है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *