रायकोट-साहिबाजपुरा रोड पर टूटा नहरी सूआ: सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न; किसान और विभाग आमने-सामने – Jagraon News

रायकोट-साहिबाजपुरा रोड पर टूटा नहरी सूआ:  सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न; किसान और विभाग आमने-सामने – Jagraon News




रायकोट-साहिबाजपुरा रोड पर स्थित एक नहरी सूआ अचानक टूटने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूए से निकले पानी के तेज बहाव ने देखते ही देखते आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे सैकड़ों एकड़ में खड़ी फसल जलमग्न हो गई। इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। वहीं, हादसे के दौरान पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटते-पलटते बची। चालक ने मुस्तैदी दिखाते हुए छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। बाल-बाल बचा ट्रैक्टर चालक प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब यह हादसा हुआ तब एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सूए के पास से गुजर रही थी। पानी का बहाव इतना तेज था कि उसने ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी अपनी चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर चला रहे किसान गुरदीप सिंह ने खतरे को भांपते हुए तुरंत गाड़ी से छलांग लगा दी। समय रहते उठाए गए इस कदम की वजह से एक बड़ा जानी नुकसान होने से टल गया। विभाग ने शुरू किया राहत कार्य घटना की जानकारी मिलते ही नहरी विभाग के आला अधिकारी और कर्मचारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पानी के बहाव को नियंत्रित करने और टूटे हुए हिस्से को पाटने के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू किया गया। हालांकि, जब तक विभाग ने स्थिति पर काबू पाया, तब तक लाखों रुपये की फसल पानी में डूब चुकी थी। विभाग का दावा: ट्रैक्टर टकराने से टूटा सूआ नहरी विभाग के एसडीओ (SDO) जगदीप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि किसान के ट्रैक्टर का कोई हिस्सा सूए से टकराया था,जिसके कारण यह दरार आई और सूआ टूट गया। उन्होंने कहा कि मामले की बारीक जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसान के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी,ग्रामीणों में भारी रोष नहरी विभाग ने इस पूरे हादसे के लिए किसान गुरदीप सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। विभाग के जेई (JE) की शिकायत पर पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया और किसान के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जैसे ही विभाग की इस कार्रवाई की भनक स्थानीय ग्रामीणों को लगी बड़ी संख्या में किसान मौके पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने नहरी विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप: अपनी नाकामी छिपा रहा विभाग प्रदर्शनकारी किसानों का साफ कहना है कि सूआ किसी ट्रैक्टर की टक्कर से नहीं, बल्कि नहरी विभाग की लापरवाही और खराब रखरखाव के कारण टूटा है। किसानों ने आरोप लगाया कि विभाग अपनी नाकामी और गलती को छिपाने के लिए एक गरीब किसान को मोहरा बना रहा है और उस पर झूठा दोष मढ़ रहा है। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर किसान के खिलाफ कोई भी नाजायज कार्रवाई की गई, तो तीखा आंदोलन शुरू किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *