गोराया-फिल्लौर हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल – Jalandhar News

गोराया-फिल्लौर हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर गोराया-फिल्लौर नेशनल हाईवे पर केंथ पेट्रोल पंप के पास जीटी रोड पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। रोड सेफ्टी फोर्स के इंचार्ज जसविंदर सिंह के अनुसार, उन्हें एक राहगीर से सूचना मिली थी कि गोराया से फिल्लौर की ओर मार्ग पर दुर्घटना हुई है। सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स की टीम मौके पर पहुंची, जहां दोनों घायल सड़क पर पड़े थे और तत्काल सहायता की जरूरत थी। घायलों ने बताया कि वे लुधियाना की तरफ जा रहे थे, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टीम ने दोनों घायलों को सरकारी वाहन से सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाकर भर्ती कराया और उनके परिजनों को सूचना दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *