कादियां नगर परिषद चुनाव से पहले हंगामा: आप-कांग्रेस के काउंसलर भिड़े, 3 कांग्रेस पार्षद लापता; पुलिस ने कई लोगों को किया गिरफ्तार – Batala News

कादियां नगर परिषद चुनाव से पहले हंगामा:  आप-कांग्रेस के काउंसलर भिड़े, 3 कांग्रेस पार्षद लापता; पुलिस ने कई लोगों को किया गिरफ्तार – Batala News




गुरदासपुर के कादियां नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव जंग का अखाड़ा बन गया। चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के नगर पार्षदों (MCs) के बीच झड़प हो गई। इस दौरान कांग्रेस के 3 पार्षद लापता हो गए, जबकि पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के पार्षदों पर नगर परिषद पहुंचने से पहले ही रास्ते में अज्ञात लोगों द्वारा हमला कर दिया गया। इस हमले के बाद 3 कांग्रेस पार्षद लापता बताए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज गुरइकबाल सिंह माहल ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिन 3 कांग्रेस पार्षदों के लापता होने की बात कही जा रही है, उनके खिलाफ कादियां थाने में लड़ाई के आरोप में पहले से ही मामला दर्ज है। उन्होंने पुलिस से इन पार्षदों को गिरफ्तार करने की मांग की। माहल ने यह भी कहा कि कोई बड़ी लड़ाई नहीं हुई है, बल्कि कुछ ग्रामीण लोग इसमें शामिल थे, जबकि वे खुद अपील कर रहे हैं कि नगर परिषद चुनाव में कोई बाहरी व्यक्ति नहीं होना चाहिए। पार्षदों के खिलाफ मामले दर्ज इसलिए किया गिरफ्तार बटाला पुलिस के एसपी रमनदीप सिंह ने बताया कि जिन पार्षदों के खिलाफ मामले दर्ज थे, उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि झगड़ा कर रहे लोगों को पुलिस ने शांत कर दिया है और स्थिति नियंत्रण में है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *