जालंधर के सुची पिंड में यूट्यूबर पर हमला: तेल चोरी का भंडाफोड़ करने गए थे यूट्यूबर, मोबाइल, पैसे और आईडी कार्ड लूटे – Jalandhar News
जालंधर के सुची पिंड क्षेत्र में तेल चोरी का वीडियो बनाने गए दो यूटूबर पर 15-20 अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने दोनों को बेरहमी से पीटा, उनका मोबाइल फोन, प्रेस आईडी कार्ड और जेब में रखे पैसे छीन लिए। इस हमले में पत्रकारों को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है। शाम के समय वीडियो बनाने गए थे पत्रकार पीड़ित के अनुसार, यह पूरी घटना शाम के करीब 5:00 बजे की है। वे अपने कैमरामैन आकाश के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुची पिंड के पास इंडियन ऑयल डिपो के पिछले हिस्से में जा रहे थे। वहां जाने वाले कच्चे रास्ते पर कुछ लोग अवैध रूप से तेल चोरी करने (तेल काटने) का काम कर रहे थे। 15-20 बदमाशों ने अचानक किया हमला जैसे ही पीड़ित यूटूबर और उनका कैमरामैन ने इस अवैध तेल चोरी का वीडियो बनाना शुरू किया, वैसे ही वहां अचानक 15 से 20 अज्ञात लोग इकट्ठा हो गए। इन लोगों ने आते ही दोनों यूटूबर को चारों तरफ से घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने दोनों की बेरहमी से पिटाई की। पैसे, मोबाइल और आईडी कार्ड छीने हमलावरों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि यूटूबर के पास मौजूद जरूरी सामान भी लूट लिया। पीड़ितों ने बताया कि बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन, प्रेस आईडी कार्ड और जेब में रखे पैसे जबरन छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। अस्पताल में भर्ती, पुलिस में शिकायत की तैयारी घायल अवस्था में दोनों पीड़ितों को इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। संतोषी नगर के रहने वाले इन पीड़ितों ने बताया कि वे इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस में दर्ज करवा रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हें इंसाफ दिया जाए और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी और के साथ ऐसा न हो।
Source link

