मोगा में महिला से पिस्तौल के बल पर लूट: नकाबपोश बदमाश सोने के जेवर लेकर फरार; बहन से मिलने यमुनानगर से आई थी – Moga News

मोगा में महिला से पिस्तौल के बल पर लूट:  नकाबपोश बदमाश सोने के जेवर लेकर फरार; बहन से मिलने यमुनानगर से आई थी – Moga News




मोगा शहर की सहज कॉलोनी में मंगलवार देर रात पिस्तौल के बल पर एक महिला से लूट की वारदात हुई। हरियाणा के यमुनानगर से अपने रिश्तेदारों से मिलने आई महिला और उसके बेटे को मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने रोककर सोने के जेवर लूट लिए और फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना सिटी साउथ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़िता की पहचान हरियाणा के यमुनानगर निवासी पुष्पा देवी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वह अपने बेटे बंटी के साथ कुछ दिन पहले मोगा की बगेयाना बस्ती में बहन वीणा देवी से मिलने आई थीं। मंगलवार रात करीब 10 बजे वे इंदिरा कॉलोनी में रिश्तेदारों के घर से डिनर कर एक्टिवा पर बगेयाना बस्ती लौट रहे थे। पुष्पा देवी के अनुसार, सहज कॉलोनी की गली नंबर 4 के पास पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार 2 नकाबपोश युवकों ने उनकी स्कूटी रुकवा ली। बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर महिला को धमकाया और उसके हाथों में पहनी दो सोने की अंगूठियां, कानों की सोने की बालियां तथा गले में पहनी एक आर्टिफिशियल चेन छीन ली। जेवर लूटने के बाद आरोपी फरार महिला ने किसी अनहोनी की आशंका में अपनी बालियां स्वयं उतारकर बदमाशों को दे दीं। जेवर लूटने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद महिला ने अपने रिश्तेदारों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना सिटी साउथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस कर रही मामले की जांच थाना सिटी साउथ के एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *