नगर कौंसिल भवानीगढ़ प्रधान चुनाव की मीटिंग रद्द: कांग्रेस के 7 पार्षद रहे उपस्थित; AAP पार्षदों के नहीं पहुंचने पर टली बैठक – Sangrur News
भवानीगढ़ नगर परिषद के प्रधान पद के चुनाव के लिए बुलाई गई बैठक रद्द कर दी गई है। यह बैठक आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षदों के अनुपस्थित रहने और प्रशासनिक कारणों से स्थगित की गई। नगर परिषद के ईओ दीपक गोयल ने बताया कि प्रशासनिक कारणों से चुनाव टाल दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बैठक के लिए आवश्यक इंतजाम पूरे नहीं थे। विपक्षी दल के पार्षद रहे मौजूद विपक्षी दल कांग्रेस के 7 पार्षदों ने बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि वे शहर के विकास को ध्यान में रखते हुए प्रधान पद के चुनाव के लिए पहुंचे थे, ताकि विकास सुनिश्चित हो सके। हालांकि, आम आदमी पार्टी के पार्षदों के न पहुंचने के कारण बैठक को स्थगित करना पड़ा, जिसके चलते कांग्रेस पार्षदों ने विरोध दर्ज कराया। इस संबंध में ईओ दीपक गोयल, पार्षद हरप्रीत बाजवा और पार्षद अमरपाल सिंह तूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
Source link

