जालंधर के कोर्ट रोड पर आंधी से गिरा पेड़: गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची लोगों की जान, नगर निगम के कार्यप्रणाली पर खड़े सवाल – Jalandhar News

जालंधर के कोर्ट रोड पर आंधी से गिरा पेड़:  गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची लोगों की जान, नगर निगम के कार्यप्रणाली पर खड़े सवाल – Jalandhar News




जालंधर में तेज आंधी के कारण कोर्ट रोड पर एक विशालकाय सफेदे (यूकेलिप्टस) का पेड़ अचानक उखड़कर खड़ी गाड़ियों पर गिर गया। इस हादसे में दो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि पेड़ गिरते समय गाड़ियों के भीतर या आसपास मौजूद लोग समय रहते दूर भाग गए, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से टल गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है। प्रभावित वाहन मालिकों का कहना है कि पेड़ काफी समय से झुका हुआ था, लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
हादसे में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त जिस समय यह हादसा हुआ, वहां कई लोग मौजूद थे। पेड़ को गिरता देख लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर लोग फुर्ती न दिखाते तो कई लोग इसकी चपेट में आ सकते थे। हादसे में दो गाड़ियां पेड़ के नीचे पूरी तरह से दब गईं और उनके परखच्चे उड़ गए।
काफी समय से झुका हुआ था पेड़ पीड़ित गाड़ी मालिक धीरज ने घटना की जामकारी देते हुए कहा कि सफेदे का यह पेड़ काफी समय से एक तरफ झुका हुआ था। उन्होंने अपनी गाड़ी को पेड़ के पास ही पार्क किया था। धीरज के मुताबिक, वह अभी कुछ दूरी पर ही खड़े थे कि देखते ही देखते तेज आंधी के झोंके के साथ पेड़ सीधा उनकी गाड़ी पर आ गिरा। धीरज ने कहा कि यह भगवान का शुक्र था कि वह उस वक्त गाड़ी के अंदर नहीं थे, वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
नगर निगम के कार्यप्रणाली पर उठे सवाल इस हादसे ने नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का कहना है कि शहर के कई मुख्य मार्गों और रिहायशी इलाकों में ऐसे दर्जनों पेड़ हैं, जो या तो पूरी तरह सूख चुके हैं या फिर एक तरफ खतरनाक तरीके से झुके हुए हैं। ये पेड़ हर वक्त राहगीरों और वाहनों के लिए मौत का जाल बने रहते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *