अबोहर में शादी समारोह में बवाल,महिला सहित 3 घायल: मामूली बात पर दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, धारदार हथियारों से किया हमला – Abohar News

अबोहर में शादी समारोह में बवाल,महिला सहित 3 घायल:  मामूली बात पर दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, धारदार हथियारों से किया हमला – Abohar News




अबोहर के हलका बल्लुआणा के अधीन आते गांव बहादुर खेड़ा में बुधवार को एक शादी समारोह की खुशियां उस समय तनाव में बदल गईं, जब मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस टकराव में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर ईंट-पत्थर बरसाए गए। वहीं, एक पक्ष पर तेजधार हथियार से हमला करने का भी आरोप लगा है। इस पूरी हिंसक घटना का वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सामने आया है। घटना के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे पहला पक्ष: रायपुरा गांव के निवासी घायल अंगद कुमार ने बताया कि वह बहादुर खेड़ा में एक शादी समारोह में आए थे। उनके मुताबिक, कुछ पड़ोसी बार-बार समारोह में व्यवधान डाल रहे थे। जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया, तो उन्होंने कहासुनी के बाद ईंटों से हमला कर दिया। इस हमले में उनके साथ मौजूद रमदीप कौर भी घायल हो गईं। दूसरा पक्ष: वहीं, दूसरे पक्ष से घायल काका सिंह का दावा है कि कुछ युवक आपस में झगड़ रहे थे। जब वे मानवता के नाते बीच-बचाव करने के लिए वहां पहुंचे, तो उन पर ही तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे वे लहूलुहान हो गए। पुलिस कर रही है मामले की जांच सदर थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से घायलों की एमएलआर (मेडिको-लीगल रिपोर्ट) पुलिस को प्राप्त हो चुकी है। पुलिस टीम अस्पताल में उपचाराधीन सभी संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रही है। बयान और सामने आए वीडियो के तथ्यों के आधार पर जल्द ही उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *