खन्ना होटल में प्रेमी जोड़े की आत्महत्या: हरियाणा नंबर की टैक्सी में आए तीन, एक ने पुलिसकर्मी बताकर दिलाया था दोनों को कमरा – Khanna News

खन्ना होटल में प्रेमी जोड़े की आत्महत्या:  हरियाणा नंबर की टैक्सी में आए तीन, एक ने पुलिसकर्मी बताकर दिलाया था दोनों को कमरा – Khanna News




लुधियाना के खन्ना के ग्रीनलैंड होटल में एक प्रेमी जोड़े के शव मिलने को लेकर नया खुलासा हो रहा है। बताया जा रहा है कि यहां दोनों के साथ एक और व्यक्ति आया था। जिसने खुद को पुलिस कर्मी बताया था और अपने गारंटी पर दोनों को कमरा दिलाया था। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना से पहले की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले में नए खुलासे हुए हैं। गौरतलब है कि कल ( 1 जुलाई) को दोपहर बाद एक युवक युवती का शव का ​कमरे से ​बरामद हुआ था। दोनों को गोली लगी थी। दोनो एक जुलाई को तड़के तीन बजे के करीब होटल में आए थे। जिनको कथित पुलिस वाले की गारंटी पर कमरा दिया गया था। तड़के तीन बजे कमरे दाखिल हुए दोपहर बाद तक दोनों कमरे से बाहर नहीं आए और कोई हलचल नहीं हुई तो होटल के कर्मचारियों को शक हुआ। इसके बाद कर्मचारी जानकारी करने पहुंचे। दरवाजा खटखटाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो दोनों को शव बेड पर पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पहले प्रेमिका को गोली मारी फिर खुद को दोनों की पहचान फिरोजपुक मक्खू निवासी मनजीत सिंह और उसकी प्रेमिका हरप्रीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से 9 एमएम की पिस्तौल बरामद हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि फिरोजपुर के मक्खू निवासी मनजीत सिंह ने अपनी प्रेमिका हरप्रीत कौर को गोली मारने के बाद 9 एमएम की पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हरियाणा नंबर की टैक्सी से आए थे सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, 1 जुलाई की तड़के करीब 3 बजे मनजीत सिंह और हरप्रीत कौर एक हरियाणा नंबर की टैक्सी में होटल पहुंचे थे। उनके साथ एक तीसरा व्यक्ति भी था। इसी व्यक्ति ने होटल के रिसेप्शन पर खुद को पुलिसकर्मी बताया और अपनी जिम्मेदारी पर जोड़े को कमरा दिलवाया। होटल में कोई एंट्री नहीं थी तीसरे व्यक्ति को खुद को पुलिस वाला बताने के चलते उसके भरोसे पर होटल कर्मचारियों ने प्रेमी जोड़े के पहचान पत्र नहीं लिए और न ही रजिस्टर में उनकी कोई एंट्री की। उन्हें सीधे कमरा दे दिया गया। कमरा दिलाने के बाद वह तीसरा व्यक्ति होटल से चला गया।
9 घंटे में दोनों ने रिसेप्शन पर कॉल तक नहीं की पुलिस के अनुसार, दोनों लगभग नौ घंटे तक कमरे से बाहर नहीं निकले। सुबह से दोपहर तक उन्होंने न तो रिसेप्शन पर कोई कॉल की, न नाश्ता मंगवाया और न ही किसी अन्य सेवा की मांग की। कमरे से लंबे समय तक कोई गतिविधि न होने पर होटल स्टाफ को शक हुआ। कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। हरप्रीत के सिर पर लगी थी गोली कमरे के अंदर हरप्रीत कौर का शव बिस्तर पर पड़ा मिला, उनके सिर में गोली लगी थी। मनजीत सिंह का शव बेड के पास फर्श पर पड़ा था। उसके पास से 9 एमएम की पिस्तौल बरामद हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जांच में इसे हत्या के बाद आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *