बटाला में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश घायल: पुलिस टीम पर की फायरिंग, पैर में गोली लगी; फिरौती-फायरिंग मामलों में था वांटेड – Batala News
गुरदासपुर जिले की बटाला पुलिस ने फिरौती और फायरिंग की घटनाओं में वांटेड बदमाश मलकीत सिंह उर्फ बिल्ला चिज्जड़ (28) को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी मलकीत सिंह को उसके द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए अलीवाल क्षेत्र में नहर किनारे लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने मौके पर छिपाकर रखी पिस्टल से अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। मलकीत सिंह उर्फ बिल्ला चिज्जड़ बटाला और आसपास के इलाकों में हुई कई फिरौती और फायरिंग की वारदातों में वांटेड था। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने फैशन लंदन गारमेंट्स, एक कार डीलर से संबंधित प्रतिष्ठान और राइफल रेस्टोरेंट सहित कई स्थानों पर फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। उस पर फिरौती मांगने के भी आरोप हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसपी (पीबीआई) रमणिंदर सिंह, डीएसपी सिटी सुखइंदर सिंह, डीएसपी ललित कुमार, थाना सिविल लाइन के एसएचओ गुरमीत सिंह और थाना घनिए के बांगर के एसएचओ लखबीर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। चिज्जड़ के खिलाफ पहले से ही 12 आपराधिक मामले दर्ज पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण जबकि फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मलकीत सिंह उर्फ बिल्ला चिज्जड़ के खिलाफ पहले से ही 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें फायरिंग, धमकी और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस उसके अन्य साथियों और आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
Source link

