अबोहर में स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर: पांच बच्चों के पिता की मौके पर मौत, साथी गंभीर हालत में रेफर – Abohar News

अबोहर में स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर:  पांच बच्चों के पिता की मौके पर मौत, साथी गंभीर हालत में रेफर – Abohar News




अबोहर के गांव बल्लूआना के निकट आज सुबह एक तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक पांच बच्चों का पिता था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव घललू निवासी बलवीर सिंह अपने साथी अमरजीत के साथ बाइक पर बठिंडा यूनिवर्सिटी में तारबंदी करने जा रहे थे। बलवीर सिंह के बड़े भाई सुरतीज सिंह ने बताया कि वे सुबह काम पर जा रहे थे। गांव बल्लूआना से थोड़ा आगे पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बलवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमरजीत बुरी तरह से जख्मी हो गया। आस पास के लोगों ने घायल को पीड़ित पहुंचाया आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल अमरजीत को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। मृतक बलवीर सिंह के मामे के बेटे मक्खन सिंह ने बताया कि बलवीर के पांच छोटे बच्चे हैं। थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक बलवीर सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से टक्कर मारने वाले स्कार्पियो चालक का पता लगाकर उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *