चंडीगढ़ की तर्ज पर मोहाली में डॉग फीडिंग पाॅइंटस: 3 सेक्टरों में 47 स्थानों का ड्राफ्ट तैयार, लोगों से राय के बाद फाइनल फैसला – Mohali News
चंडीगढ़ की तरह अब मोहाली में भी आवारा कुत्तों को जगह- जगह लोग खाना नहीं खिला पाएंगे। नगर निगम ने इसके लिए प्लान तैयार किया है। इसमें कुल 13 सेक्टरों 47 डॉग फीडिंग पॉइंट्स तैयार किए। जहां पर लोग खाना खिला पाएंगे। इन प्वाइंटों को फाइनल करने से पहले लोगों रे राय लेने का फैसला लिया है। सात दिन में लोगों से राय लेने के बाद इन प्वाइंटों को फाइनल कर दिया जाएगा। एनजीओ ने पूरे शहर से किया सर्वे नगर निगम ने एनजीओ ‘पीडूज पीपल’ के सहयोग और ग्राउंड सर्वे के आधार पर शहर के 13 प्रमुख सेक्टरों और फेज़ों में 47 कम्युनिटी डॉग फीडिंग पॉइंट्स प्रस्तावित किए हैं। स्थानों का चयन ऐसे क्षेत्रों में किया गया है, जहां लोगों की आवाजाही, ट्रैफिक, सुरक्षा, स्वच्छता और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखा गया है।
निगम ने स्पष्ट किया है कि यह केवल ड्राफ्ट सूची है। आम जनता, आरडब्ल्यूए और डॉग फीडर्स से मिले सुझावों और आपत्तियों की समीक्षा के बाद ही अंतिम सूची जारी की जाएगी। आपत्ति है तो वजह साफ करनी होगी यदि कोई व्यक्ति किसी प्रस्तावित फीडिंग पॉइंट पर आपत्ति दर्ज कराता है, तो उसे अपने विरोध का स्पष्ट और ठोस कारण भी बताना होगा। इसमें यह उल्लेख करना होगा कि क्या वह स्थान बच्चों के खेलने वाले पार्क के पास है, क्या वहां डॉग फीडिंग से ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है,
क्या सुरक्षा संबंधी कोई खतरा है, या इससे स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। निगम का कहना है कि इन्हीं कारणों के आधार पर सुझावों और आपत्तियों की समीक्षा कर अंतिम सूची तैयार की जाएगी। ऑनलाइन भी दर्ज करवा पाएंगे सुझाब नगर निगम ने लोगों की सुविधा के लिए सुझाव और आपत्तियां भेजने के तीन विकल्प दिए हैं। नागरिक अपनी राय mcmmoh0@gmail.com पर ई-मेल के जरिए भेज सकते हैं। इसके अलावा मोहाली नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन फॉर्म भरकर भी सुझाव या आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। जो लोग ऑफलाइन आवेदन देना चाहते हैं, वे निर्धारित फॉर्म भरकर नोडल ऑफिसर (डॉग कंट्रोल सेल), स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, नगर निगम भवन (आर-36), लोअर थर्ड फ्लोर, सेक्टर-68, मोहाली में जमा करा सकते हैं। निगम ने स्पष्ट किया है कि पब्लिक नोटिस जारी होने के 7 दिनों के भीतर प्राप्त होने वाले सुझावों और आपत्तियों पर ही विचार कर अंतिम फीडिंग पॉइंट्स की सूची तैयार की जाएगी।
Source link

