बठिंडा में गर्मी से व्यक्ति की मौत: 8 जिलों में बारिश का अलर्ट; जून में सामान्य से ज्यादा बरसात, तापमान 8.2 डिग्री गिरा – Mohali News

बठिंडा में गर्मी से व्यक्ति की मौत:  8 जिलों में बारिश का अलर्ट; जून में सामान्य से ज्यादा बरसात, तापमान 8.2 डिग्री गिरा – Mohali News




पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश के बाद अब उमस गढ़ गई है। बठिंडा में गर्मी से फल-सब्जियां बेचने वाले युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंग्रेज के नाम से हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह जीटी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास स्टॉल लगाकर फल-सब्जियां बेच रहा था। इसी दौरान तेज गर्मी और धूप के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। मौके पर पहुंची नौजवान वेलफेयर सोसाइटी की एम्बुलेंस टीम उसे पहले सिविल अस्पताल और फिर एआईआईएमएस बठिंडा लेकर गई, जहां रात करीब 9:30 बजे उसकी मौत हो गई। हालांकि डॉक्टरों ने मौत के कारण गर्मी की पुष्टि नहीं की है। मौसम विभाग ने आज (14 जून) फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया। वहीं वेस्टर्न डिस्टरबेंस के आगे बढ़ने के कारण राज्य में बारिश की गतिविधियां काफी कम हो जाएंगी। जिससे कई जगह केवल बादल छाए रह सकते हैं, जबकि कुछ इलाकों में हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान सामान्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी कम होने से बिजली की खपत कम हुई है। 13 जून को बिजली की डिमांड 11 हजार 498 मेगावाट बनी रही। इस दौरान पंजाब ने 4200 मेगावाट बिजली पैदा की, जबकि 7400 मेगावाट बिजली सेंट्रल पूल से ली। जून में सामान्य से अधिक बारिश 1 से 13 जून के दौरान राज्य में औसत बाारिश 18.2 मिमी रही, जो सामान्य 14.1 मिमी की तुलना में 29 प्रतिशत अधिक है। एसबीएस नगर में सबसे अधिक 69.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद लुधियाना में 60 मिमी और फरीदकोट में 40 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि तरनतारन में सामान्य से 241 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई, जो ‘लार्ज एक्सेस’ श्रेणी में आती है। अब तापमान फिर से बढ़ेगा चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि अगले पांच दिनों में दिन के तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। पाकिस्तान और पश्चिमी राजस्थान के आसपास बने मौसमी सिस्टम के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदला हुआ है। इसी वजह से आने वाले दिनों में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौमस…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *