बठिंडा की झील नंबर-1 में व्यक्ति ने लगाई छलांग: सहारा टीम ने निकाला बाहर, अस्पताल में मृत घोषित, पहचान नहीं – Bathinda News

बठिंडा की झील नंबर-1 में व्यक्ति ने लगाई छलांग:  सहारा टीम ने निकाला बाहर, अस्पताल में मृत घोषित, पहचान नहीं – Bathinda News




बठिंडा में एक व्यक्ति ने झील नंबर 1 में छलांग लगा दी। सहारा जन सेवा की टीम ने उसे बाहर निकाला, लेकिन सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहारा जन सेवा संस्था के कार्यकर्ता राजिंदर कुमार ने बताया कि यह घटना आज दोपहर हुई। आसपास के लोगों ने व्यक्ति को झील में कूदते देखा और तुरंत सहारा जन सेवा बठिंडा को सूचित किया। संस्था के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद व्यक्ति को झील से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पीसीआर बठिंडा की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और व्यक्ति को बठिंडा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की नहीं हुई पहचान सहारा जन सेवा के कार्यकर्ताओं ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और उसके पास से कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला है। थाना थर्मल के एएसआई कर्मवीर सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और संस्था की मदद से व्यक्ति को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है। शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है और पहचान के लिए 72 घंटे का समय दिया गया है, जिसके लिए इश्तहार भी जारी किए जा रहे हैं। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *