अमृतसर एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन सिस्टम फेल होने पर हंगामा: यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी; तकनीकी खराबी दूर होते ही हालात सामान्य – Amritsar News

अमृतसर एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन सिस्टम फेल होने पर हंगामा:  यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी; तकनीकी खराबी दूर होते ही हालात सामान्य – Amritsar News




अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला जब सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, इमिग्रेशन सिस्टम में आई दिक्कत की वजह से एयरपोर्ट पर चेकिंग और प्रोसेसिंग का काम धीमा पड़ गया, जिसके चलते यात्रियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इसके चलते एयरपोर्ट पर हंगामे की स्थिति बन गई। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर अव्यवस्था का माहौल बन गया और यात्रियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों ने अपनी फ्लाइट्स को लेकर चिंता भी जताई, जबकि कुछ को देरी के कारण असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की और तकनीकी टीम को मौके पर बुलाकर सिस्टम को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया। धीरे-धीरे स्थिति पर नियंत्रण पाया गया और यात्रियों की प्रोसेसिंग दोबारा सामान्य रूप से शुरू कर दी गई। एयरपोर्ट डायरेक्टर भूपिंदर सिंह ने बताया कि बीती रात इमिग्रेशन से संबंधित तकनीकी गड़बड़ी के कारण कुछ समय के लिए हंगामे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। उन्होंने कहा कि यह समस्या रात लगभग 11-12 तक बनी रही, लेकिन इसके बाद पूरी तरह से सिस्टम को ठीक कर दिया गया और स्थिति सामान्य हो गई। एयरपोर्ट पर हालात सामान्य उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब एयरपोर्ट पर सभी सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं और यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। प्रशासन ने भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए सिस्टम की और मजबूत निगरानी और तकनीकी सुधार के निर्देश भी जारी किए हैं। फिलहाल एयरपोर्ट पर हालात सामान्य हैं और यात्रियों की आवाजाही पहले की तरह सुचारू रूप से जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *