पंजाब कांग्रेस को लेकर आज दिल्ली में बनेगी स्ट्रेटजी: 3 दिन तक नेताओं से फीडबैक लेंगे ऑब्जर्वर; पहले दिन सांसदों से मीटिंग – Chandigarh News
दिल्ली में आज (16 जून) कांग्रेस हाईकमान पंजाब को लेकर रणनीति तैयार करेगा। पार्टी द्वारा तैनात तीनों ऑब्जर्वर पंजाब के नेताओं से मुलाकात कर फीडबैक लेंगे, जिसके बाद वे अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपेंगे। कांग्रेस 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर किसी भी तरह की ढील देने के मूड में नहीं है। ऐसे में पहले से चल रही चर्चाएं, जिनमें पंजाब कांग्रेस प्रधान से लेकर CLP नेता तक बदलने की संभावना जताई जा रही थी, इस फीडबैक रिपोर्ट को और भी अहम बना देती हैं। इसलिए गठित किया आब्जर्वर पंजाब कांग्रेस में राज्य इकाई के भीतर जारी गुटबाजी को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने 11 जून को बड़ा कदम उठाया था। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पंजाब के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के बाद अजय माकन, मीनाक्षी नटराजन और भजन लाल जाटव को पंजाब का ऑब्जर्वर नियुक्त किया था। साथ ही यह तय किया गया कि पंजाब के मौजूदा हालात पर नेताओं से फीडबैक लिया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। अब ऐसे फीड बैक लिया जाएगा इसी सिलसिले में तीन सदस्यीय पैनल ने दिल्ली में सांसदों, मौजूदा व पूर्व विधायकों तथा जिला अध्यक्षों के साथ तीन दिवसीय वन-टू-वन (आमने-सामने) बैठकें और सुनवाई शुरू कर दी है। पहले चरण में सात सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों और जिला अध्यक्षों से बातचीत की जाएगी।
Source link

