CM मान बोले- मजीठिया की मूंछें कहां गईं: माझे का जरनैल बनकर आगे आए; मजीठा में लगे लापता के पोस्टर; थाने से जबरन आरोपी छुड़ाया – Amritsar News
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सीनियर अकाली नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि उसकी मूंछें कहां गईं। उसे अब सामने आना चाहिए। माझे का जरनैल बनकर आगे आए। ये कागजों वाले शेर हैं। इन्होंने लोगों को फंसाया और खुद फरार हो गया। उसके
.
उन्होंने कहा कि अब लोगों को पता चल गया है कि गुंडागर्दी इनके खून में बसी हुई है। यह पुलिस के काम में किस तरह बाधा डाल रहा है, सबके सामने है। कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हम उसे तलाश रहे हैं। उन्होंने ये बातें मंगलवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मजीठिया पर सवाल पूछने पर कहीं।
वहीं, मजीठिया पर अमृतसर के मजीठा थाने में दर्ज FIR के बाद को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट से पंजाब सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए कल तक का टाइम मांगा है। अब इस मामले पर कल फिर सुनवाई होगी।
हाईकोर्ट ने कल (1 जून) अकाली दल की याचिका पर DGP, अमृतसर रूरल के SSP और मजीठा थाने के SHO को नोटिस जारी किया था। मजीठिया पर आरोप है कि उन्होंने रविवार को जबरन मजीठा पुलिस थाने में घुसकर एक आरोपी जोबनजीत सिंह को जबरन छुड़ा लिया। पुलिस वालों के मोबाइल छीनने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर सोमवार को मजीठिया व उनके करीबियों को अमृतसर व चंडीगढ़ स्थित 6 ठिकानों पर रेड की थी।
यह फोटो कल यानी 31 मई की है, पुलिस का कहना है कि मजीठिया आरोपी जोबनजीत (लाल घेरे में) को ले जा रहे थे। पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश करती दिखी।
मजीठिया का लुकआउट सर्कुलर जारी किया पकड़ में न आने के बाद देर शाम पुलिस ने मजीठिया का लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया ताकि वह देश छोड़कर न जा सकें। वहीं इस मामले में सोमवार शाम को ही सरकार ने अमृतसर रूरल के SSP सोहेल कासिम मीर को भी हटा दिया।
मजीठा में लापता होने के पोस्टर लगाए वहीं, मजीठा में मजीठिया के लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों में बिक्रम मजीठिया भगोड़े की तलाश लिखा गया है। पोस्टर में आगे लिखा कि अगर किसी को बिक्रम मजीठिया के बारे में कोई जानकारी हो तो वह इसकी सूचना पुलिस को दे, ताकि कार्रवाई की जा सके।
चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम से मीडिया ने सवाल किया कि मजीठा में पोस्टर लगे हैं कि मजीठिया भगोड़ा है। इस पर सीएम ने कहा कि आप भी उस पोस्टर को दिखाएं। वह भगोड़ा है।

थाने के बाहर मजीठिया पूरे एग्रेसिव मूड़ में दिखे।
मजीठिया पर दर्ज FIR में क्या आरोप:- पुलिस के मुताबिक 30 मई को मजीठा थाने में दर्ज FIR नंबर 90 में नामजद आरोपी सोहियां कलां के जोबनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था। 31 मई को बड़ी संख्या में भीड़ थाने के बाहर जमा हो गई। उन्होंने पुलिस मुलाजिमों को धक्का देकर थाने में घुसने की कोशिश की। इस दौरान पूर्व MLA बिक्रम मजीठिया भी मौजूद थे।
यह भी पुलिस थाने में घुस गई। सरकारी रिकॉर्ड और केस की फाइलों से छेड़छाड़ की। सरकारी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया। DSP और SHO मजीठा ने थाने पहुंचकर समझाने की कोशिश की कि जोबनप्रीत को गैरकानूनी ढंग से नहीं बल्कि कानूनी तौर पर पकड़ा गया है। इसके बावजूद आरोपी को कमरे से बाहर खींचकर ले जाने की कोशिश की गई। SHO का मोबाइल छीनने की भी कोशिश हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी जोबनप्रीत को फिर गिरफ्तार कर लिया।
मजीठा में लगा मजीठिया के लापता होने का पोस्टर…


—————
ये खबरें भी पढ़ें…
मजीठिया के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, SSP बोले- थाने में घुसकर आरोपी छुड़ाया

पंजाब में अकाली दल के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। अमृतसर पुलिस ने मजीठिया को पकड़ने के लिए 12 टीमें गठित की हैं। सोमवार को अमृतसर के अलावा चंडीगढ़ में भी मजीठिया की तलाश की गई। (पूरी खबर पढ़ें)
मजीठिया कांड के बाद अमृतसर रूरल SSP की छुट्टी, 14 अफसर बदले

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने सोमवार को 14 पुलिस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें अमृतसर रूरल के SSP सुहेल कासिम मीर को भी हटा दिया गया। SSP मीर निकाय चुनाव के दौरान मजीठा में हुए झगड़ों को लेकर चर्चा में थे। (पूरी खबर पढ़ें)

