स्ट्रीट चाइल्ड वर्ल्ड कप में उपविजेता रही टीम के खिलाड़ी सम्मानित – Jalandhar News

स्ट्रीट चाइल्ड वर्ल्ड कप में उपविजेता रही टीम के खिलाड़ी सम्मानित – Jalandhar News




भास्कर न्यूज़ | जालंधर रुड़का कलां स्थित वाई एफ मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पंजाब राज्य आयोग (अनुसूचित जातियां) के चेयरमैन स. जसवीर सिंह गढ़ी ने यूथ फुटबॉल क्लब का दौरा कर स्ट्रीट चाइल्ड वर्ल्ड कप 2026 में उपविजेता रही भारतीय टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने इसे पंजाब और देश के लिए गौरव का क्षण बताया। गढ़ी ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और दृढ़ संकल्प ने साबित किया है कि प्रतिभा किसी सामाजिक या आर्थिक पृष्ठभूमि की मोहताज नहीं होती। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के उपविजेता बनने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। क्लब की गतिविधियों को मजबूत करने के लिए उन्होंने अपनी तनख्वाह में से 1 लाख 1 हजार रुपये सहायता देने की घोषणा की। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष श्री गुरमंगल दास सोनी, सरपंच बीबी अकविंदर कौर सहित पंचायती सदस्य, क्लब पदाधिकारी, कोच और खिलाड़ी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *