बठिंडा में पानी की बारी पर भाइयों में खूनी खेल: चाचा ने रॉड और फावड़े से मारकर भतीजे की हत्या की, भाई भी गंभीर रूप से घायल – Bathinda News
बठिंडा जिले के गांव ढिक में सिंचाई के पानी की बारी को लेकर हुए भयानक विवाद में एक चाचा ने अपने 24 वर्षीय भतीजे आकाशदीप सिंह की कथित तौर पर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह हुई इस वारदात में बेटे को बचाने पहुंचे उसके पिता हरमंदर सिंह पर भी जानलेवा हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कुलवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गांव ढिक निवासी हरमंदर सिंह और उनके भाई कुलवंत सिंह के बीच काफी समय से जमीन के बंटवारे और खेतों में मोटर के पानी की बारी को लेकर रंजिश चल रही थी। इस पारिवारिक विवाद को हल कराने के लिए पंचायत स्तर पर भी कई बार कोशिशें की गईं, लेकिन दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार बना रहा। रॉड और फावड़े से किया हमला डीएसपी मौड़ जसविंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब सिंचाई को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आए, तो विवाद बढ़ गया। इस दौरान आकाशदीप सिंह पर लोहे की रॉड और फावड़े व दूसरे कृषि औजारों (तेजधार हथियारों) से बेरहमी से हमला कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पीड़ित पिता हरमंदर सिंह के बयानों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी कुलवंत सिंह को दबोच लिया है। मामले में दो अन्य नामजद आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है और पूरे मामले की गहनता से जांच जारी है।
Source link

