बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में दलित संगठनों का ऐलान: राहुल मलिक समेत कई नेता भूख हड़ताल पर बैठेंगे, न्याय न मिलने पर आंदोलन तेज होगा – Amritsar News
बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में दलित संगठनों ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। दलित सुरक्षा सेना के नेता राहुल मलिक ओर सुमित काली सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि इस मामले में न्याय की मांग को लेकर भंडारी पुल पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस आंदोलन को विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं का भी समर्थन मिल रहा है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि बरनाला लाठीचार्ज मामले में जल्द न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को पूरे पंजाब में बड़े स्तर पर चलाया जाएगा। उनका कहना है कि एक सरकार कर्मचारियों के साथ किए अपने वादे ही पूरा नहीं कर रही है, जब लोग उसको इसकी याद दिला रहे हैं तो उनके पर अत्याचार कर रही है। नेताओं ने कहा कि सरकार जातीय आधार पर भेदभाव कर रही है। कार्यकाल खत्म होने को है लेकिन कौन सा वादा पूरा किया यह बताए। प्रदर्शनकारी नेताओं ने आरोप लगाया कि बरनाला में सफाई कर्मचारियों, महिलाओं और अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय के लोगों के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की। नेताओं ने पंजाब और केंद्र सरकार दोनों पर समाज की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने अनुसूचित जाति समुदाय से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने की अपील की।उनका कहना है कि अगर न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
Source link

