नीट पेपर लीक के विरोध में जालंधर में प्रदर्शन: जंतर मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर रोष; केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा – Jalandhar News

नीट पेपर लीक के विरोध में जालंधर में प्रदर्शन:  जंतर मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर रोष; केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा – Jalandhar News




नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में जारी छात्रों के प्रदर्शन के समर्थन में जालंधर में भी विभिन्न संगठनों और कॉलेज विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एडवोकेट नईम खान ने बताया कि यह विरोध दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों से लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसके चलते केंद्रीय शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए था। पेपर लीक मामले को लेकर विद्यार्थियों में भारी रोष खान ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों में विवादों के बाद मंत्रियों ने इस्तीफे दिए हैं, लेकिन मौजूदा सरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बचाव कर रही है। उन्होंने जोर दिया कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर के विद्यार्थियों में भारी रोष है और सरकार को इस संबंध में सख्त नीति बनानी चाहिए। पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच मांगी एडवोकेट नईम खान ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने के बजाय उनके खिलाफ कार्रवाई करना अनुचित है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *