जालंधर सेंट्रल MLA रमन अरोड़ा ED के सामने पेश: PMLA के तहत बयान दर्ज, सफेद कुर्ते में पहुंचे विधायक; आय से अधिक संपत्ति का मामला – Jalandhar News

जालंधर सेंट्रल MLA रमन अरोड़ा ED के सामने पेश:  PMLA के तहत बयान दर्ज, सफेद कुर्ते में पहुंचे विधायक; आय से अधिक संपत्ति का मामला – Jalandhar News




जालंधर से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ED दफ्तर में पेश हुए। ED ने उनको पेश होने के लिए समन भेजा था। सफेद कुर्ते पायजामें में ED दफ्तर में पहुंचने की रमन अरोड़ा की वीडियो भी सामने आई है।
ED दफ्तर के अंदर एंटर होते ही उनका सामान जमा करवाया गया और उसके बाद अंदर भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की यह जांच आय से अधिक संपत्ति के एक मामले से जुड़ी है, जिसके तहत मौजूदा विधायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार भी किया था। बता दें कि रमन अरोड़ा जालंधर सेंट्रल से विधायक हैं। अरोड़ा पर दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों से वसूली करने का आरोप लगा था।
ऐसे में पंजाब विजिलेंस की ओर से विधायक के खिलाफ दर्ज FIR को आधार बनाकर ED ने अब मनी लांड्रिंग को लेकर जांच शुरू की है। इसी मामले को लेकर विधायक रमन अरोड़ा को जांच में शामिल होने के लिए ED अधिकारियों ने समन भेजा था और 2 जून को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा गया था।
गौर हो कि विजिलेंस ब्यूरो ने उन पर 1.10 करोड़ रुपए की संपत्ति रखने का केस दर्ज किया था। गिरफ्तारी के बाद अरोड़ा को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। अरोड़ा पर आरोप था कि उन्होंने कथित तौर पर असिस्टेंट टाउन प्लानर (ATP) सुखदेव वशिष्ठ के साथ मिलकर गैर-कानूनी नोटिस जारी किए। इन नोटिसों के जरिए बिल्डिंग मालिकों को सीलिंग और तोड़फोड़ की धमकी दी गई और मामलों को वापस लेने या सुलझाने के बदले में पैसे की मांग की गई। 2 जून को ED दफ्तर में पहुंचने के लिए कहा था
अधिकारियों ने बताया कि उन्हें 2 जून को जालंधर स्थित ED दफ्तर में पेश होने के लिए कहा गया था जिसके बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया जाना था। अधिकारियों के अनुसार, विधायक अरोड़ा के खिलाफ जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने भी पिछले साल 23 अगस्त को अवैध वसूली का एक मामला दर्ज किया था। बाद में 22 सितंबर को जिला कोर्ट से उन्होंने जमानत ले ली थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *