पति-पत्नी के झगड़े में मामी ने बुलाए बाहरी युवक, भांजे को जमकर पीटा – Jalandhar News

पति-पत्नी के झगड़े में मामी ने बुलाए बाहरी युवक, भांजे को जमकर पीटा – Jalandhar News



भास्कर न्यूज | जालंधर करतार नगर इलाके में शुक्रवार देर रात घर में घुसकर बदमाशों ने जमकर हंगामा किया और एक युवक को बुरी तरह घायल कर दिया। पीड़ित के सिर और शरीर पर गहरी चोटें आई हैं, जिसकी वजह से उसे कई टांके लगाने पड़े हैं। फिलहाल घायल युवक का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित कर्ण ने बताया कि वह एक टैक्सी ड्राइवर है और अपनी मां के साथ रहता है। उसके मामा और मामी का पिछले कुछ समय से आपसी झगड़ा चल रहा है। शुक्रवार की रात भी दोनों के बीच कहासुनी हो रही थी। कर्ण का आरोप है कि इसी दौरान उसकी मामी ने फोन करके कुछ बाहरी लड़कों को घर पर बुला लिया, जिन्होंने आते ही उसके मामा को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। कर्ण ने बताया कि जब उसने अपने मामा को बदमाशों से घिरते और मार खाते हुए देखा, तो वह उन्हें बचाने के लिए बीच में कूद पड़ा। लेकिन तभी हमलावरों का गुस्सा उस पर फूट पड़ा। बदमाशों ने मामा को छोड़कर उस पर ही हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे इतनी बुरी तरह पीटा कि वह खुद को संभाल भी नहीं पाया। घर में करीब आधे घंटे तक यह गुंडागर्दी चलती रही। कर्ण के मुताबिक, उसने किसी तरह जमीन पर लेटकर और खुद को छिपाकर अपनी जान बचाई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले। पीड़ित परिवार का स्पष्ट कहना है कि उनकी किसी से कोई पुरानी दुश्मनी नहीं है और यह पूरी घटना सिर्फ घरेलू कलह का नतीजा है, जिसमें बाहर से गुंडे बुलाए गए। अब इस मामले की लिखित शिकायत स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *