ओपी सोनी ने मांगा पीडि़तों के लिए मुआवजा – Amritsar News

ओपी सोनी ने मांगा पीडि़तों के लिए मुआवजा – Amritsar News




अमृतसर| अमृतसर में राम बाग चौक के पास बांसां वाला बाजार में लगी भीषण आग से कई दुकानों और गोदामों को नुकसान पहुंचने की घटना के बाद पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी ने इलाके का दौरा कर प्रभावित दुकानदारों व परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि आग की वजह से कई व्यापारियों की वर्षों की पूंजी और सामान कुछ ही समय में जलकर नष्ट हो गया, जिससे अनेक परिवारों पर आर्थिक संकट आ गया है। ओपी सोनी ने पंजाब सरकार से मांग की कि आग से प्रभावित प्रत्येक परिवार और व्यापारी को कम से कम 20-20 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए, ताकि वे अपने कारोबार और रोजमर्रा की जरूरतों को फिर से संभाल सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *