पठानकोट में पुलिस कॉन्स्टेबल के संस्कार से परिवार का इन्कार: रोड जाम कर धरना शुरू; तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े – Pathankot News

पठानकोट में पुलिस कॉन्स्टेबल के संस्कार से परिवार का इन्कार:  रोड जाम कर धरना शुरू; तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े – Pathankot News




पठानकोट में पुलिस कॉन्टेबल की मौत के मामले में अब परिवार ने वाल्मीकि चौक में धरना शुरू कर दिया है। परिवार पुलिसिया कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। मंगलवार सुबह युवराज के पोस्टमार्टम के बाद परिवार ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने 3 लोगों पर एफआईआर रजिस्टर होने और एक आरोपी के गिरफ्तार होने की बात भी कही।
हालांकि परिवार आरोपी महिला अमन और उसकी बेटी जैसिका की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा है। जिसके चलते परिवार की ओर से वाल्मीकि चौक में धरना शुरू किया गया और पुलिस को चेतावनी दी कि जब तक सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, धरना इसी प्रकार जारी रहेगा। सिविल अस्पताल में करवाया गया पोस्टमार्टम
बता दें, सोमवार दोपहर युवराज (21 वर्षीय) का शव सिंबली गुजरां चक्की दरिया से बरामद किया गया था। शिनाख्त के बाद पुलिस और परिवार शव को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां तब तक शाम के साढ़े 5 से अधिक बज चुके थे। समय अधिक हो जाने के कारण उसी दिन पोस्टमार्टम नहीं हो सका। मंगलवार सुबह युवराज का पोस्टमार्टम किया गया। लेकिन, परिवार ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और वाल्मीकि चौक में ट्रैफिक जाम कर दिया। दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी लाइनें, गर्मी में लोग बेहाल
बता दें, परिवार की ओर से एपीके (अमृतसर-पठानकोट-कुल्लू) रोड पर धरना देकर ट्रैफिक जाम किया गया। जिसके चलते राहगिरों को भारी मुश्किलों का सामना करनी पड़ा। वहीं, जाम में फंसे लोग तेज गर्मी से बेहाल दिखे। इस दौरान पहुंचे कई पुलिस अधिकारियों ने परिवार को मनाने का हर संभव प्रयास किया और बाकी बचे दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया। लेकिन, युवराज के परिजन नहीं माने और खबर लिखे जाने तक धरना जारी था। मां के बयान पर 3 लोगों पर मामला दर्ज
बता दें, मृतक युवराज की मां पूजा के बयान पर थाना-2 पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर दर्ज होने तक मृतक के परिजन और उनके दोस्त सिविल अस्पताल के बाहर रात 12 बजे तक धरने पर बैठे रहे। देर रात पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। आरोपियों की पहचान अमन, उसकी बेटी जैसिका और भाई लवली के रूप में हुई है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। परिजन उनकी जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। चक्की दरिया से रिकवर हुआ था युवराज की शव
जानकारी के अनुसार पुलिस मुलाजिम युवराज पिछले पांच दिनों से लापता था। काफी तलाश के बाद उसका शव बीते दिन चक्की दरिया से सिंबली गुजरां के पास से बरामद हुआ था। शव मिलने के बाद परिजनों ने सिविल अस्पताल पठानकोट के बाहर धरना देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। धरना देर रात तक चला और पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर धरना उठवाया था। तीनों लोगों को पुलिस करे गिरफ्तार
युवराज की रिश्तेदार ज्योति बाला का कहना है कि युवराज की मौत के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उनका आरोप है कि पुलिस ने मामले में केवल एक आरोपी लवली को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इसी मांग को लेकर परिवार और समाज के लोगों ने वाल्मीकि चौक में धरना देकर सड़क जाम कर दी। मां बोली-कत्ल कर नहर में फैंका
युवराज की माता पूजा का कहना है कि 11 जून को युवराज को फोन कर के अमन ने बुलाया था। युवराज उनके बुलाने पर ही गुरदासपुर गया और फिर नहीं लौटा। उन्होंने कहा कि अमन, जैसिका और लवली ने ही युवराज को कत्ल कर नहर में फैंका है। जब तक तीनों गिरफ्तार नहीं होते वे युवराज का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। एक आरोपी को किया गिरफ्तार
वहीं मामले संबंधी जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है तथा एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के दौरान जिन अन्य लोगों की भूमिका सामने आएगी, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *