पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर जगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से जुलाई 2026 सत्र के लिए विभिन्न कोर्सों में दाखिले शुरू कर दिए गए हैं। यूनिवर्सिटी द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया 25 मई 2026 से शुरू की गई है। यूनिवर्सिटी में छात्रों के लिए पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, अंडरग्रेजुएट डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स उपलब्ध हैं। पोस्टग्रेजुएट डिग्री में एमएससी (कंप्यूटर साइंस), एमकॉम, एमए पंजाबी, एमए इंग्लिश और एमए (इकोनॉमिक्स) शामिल हैं। यह पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री का टेन्योर दो साल का है। अंडर ग्रेजुएट डिग्री में बीसीए (ऑनर्स), बैचलर ऑफ आर्ट्स, बीएससी (डाटा साइंसेज), बीकॉम डिजिटल, बीकॉम (ऑनर्स) (अकाउंटिंग एंड टैक्सेशन) और बीए लिबरल आर्ट्स कोर्स शामिल किए गए हैं। इन डिग्री की तीन से चार साल की ड्यूरेशन हैं। डिप्लोमा कोर्सों में वूमेन एंड जेंडर स्टडीज, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट एंड प्रोग्रामिंग, सिख थियोलॉजी, पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस, पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन, लॉ एंड एआई, मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपमेंट, साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डाटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थ केयर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन एग्रीकल्चर, कंप्यूटर एप्लीकेशंस, अकाउंटिंग एंड टैक्सेशन, डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन, डिप्लोमा इन लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, डिप्लोमा इन डिजास्टर मैनेजमेंट, सिक्योरिटी पॉलिसी एंड गवर्नेंस, डिप्लोमा इन क्रिएटिव राइटिंग एंड कंटेंट डेवलपमेंट समेत कई कोर्स शामिल हैं। यह एक साल की ड्यूरेशन के हैं। सर्टिफिकेट कोर्सों में डिजिटल मार्केटिंग, बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज, बेसिक कंप्यूटर एजुकेशन, ब्यूटी एंड वेलनेस, सर्टिफिकेट इन योगा, सर्टिफिकेट इन उर्दू, सर्टिफिकेट इन इंग्लिश प्रोफिशिएंसी, सर्टिफिकेट इन कुकिंग एंड बेकरी आदि कोर्स शामिल हैं।
Source link

